• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन तलाक: आतिया साबरी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली, हर माह मिलेंगे इतने हजार रुपए

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Aatiya Sabri

Aatiya Sabri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली सहारनपुर की आतिया साबरी को अदालत से बड़ी राहत मिली है। आतिया साबरी को प्रति माह 21 हजार रुपये का गुजारा भत्ता दिया जाएगा। परिवार न्यायालय ने आतिया के पति को गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए हैं। जब से प्रार्थनापत्र दाखिल किया, तब से गुजारा भत्ता निर्धारित किया गया है। आतिया साबरी ने अदालत के आदेश को परिवार की जीत बताया है।

आतिया का निकाह वर्ष 2012 में वाजिद अली पुत्र सईद अहमद निवासी सुल्तानपुर कुल्हारी थाना लक्सर के साथ हुआ था, जिसके बाद आतिया ने दो बेटियों को जन्म दिया। दो नवंबर 2015 में वाजिद ने आतिया को तीन तलाक दे दिया था। तब से ही वह दोनों बेटियों के साथ अपने पिता के साथ रह रही हैं।

24 नवंबर 2015 को परिवार न्यायालय में एक प्रार्थनापत्र दाखिल कर गुजारा भत्ते की मांग की थी। आतिया ने खुद के लिए 25 हजार और दोनों बेटियों के लिए 10-10 हजार रुपये कुल 45 हजार रुपये की मांग की थी। परिवार न्यायालय ने प्रार्थनापत्र को स्वीकार कर मामले की सुनवाई की। न्यायालय ने आतिया और उसकी दोनों बेटियां के लिए प्रतिमाह सात-सात हजार रुपये का गुजारा भत्ता तय किया है।

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार ने आदेश दिया है कि आतिया को प्रतिमाह 21 हजार रुपये गुजारा भत्ता दिया जाएगा। माह की 10 तारीख तक गुजारा भत्ते की रकम अदा करनी होगी। अदालत के आदेश के बाद आतिया ने इसे परिवार की जीत बताया है।

आतिया के भाई रिजवान का कहना है कि अदालत ने गुजारा भत्ता नवंबर 2015 से ही तय किया है। जिस कारण अदालत के आदेशानुसार अब आतिया को एक साथ करीब 13 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

आतिया साबरी सहारनुर के मंडी क्षेत्र में पिता के साथ रहती है। आतिया को उसके पति ने वर्ष 2 नवंबर 2015 में तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद आतिया साबरी ने सबसे तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई थी। आतिया साबरी ने जनवरी 2017 में तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद तीन तलाक के खिलाफ कई महिलाओं ने भी आवाज बुलंद की थी।

Tags: Aatiya Sabricrime newsTriple Talaqup news
Previous Post

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Next Post

इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्य दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice Tea
Main Slider

गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए….

11/09/2026
Glowing Face
Main Slider

इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

11/09/2026
India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Next Post
indian mujahideeen im terrorist

इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्य दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें

Brahmakumari

‘योगी जी इन्हें आसाराम की तरह जिंदगी भर जेल में रखो’, दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने की खुदकुशी

11/11/2023
AK Sharma

बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होगी उपलब्ध: एके शर्मा

27/09/2025
CM Dhami

SDRF कार्मिकों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि, धामी ने दिए निर्देश

20/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version