• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायके में रह रही पत्नी को कॉल कर दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Writer D by Writer D
15/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Triple Talaq

Triple Talaq

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर मायके में रह रही पत्नी को उसके पति मोबाइल फोन पर कॉल कर तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता ने इस संबंध में कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि पति व ससुरालियों ने दहेज में कार की मांगी थी जिसे पूरा न करने पर 18 साल पुरानी शादी को मोबाइल पर महज तीन बार तलाक बोलकर तोड़ दिया। केस दर्ज कर पुलिस पड़ताल कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, लालकुआं निवासी नूरी फातिमा का निकाह फरवरी 2002 में सर्वोदयनगर के इमरान अली से हुआ था। पीडि़ता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। परिवार न टूटे इसके लिए नूरी ससुराल पक्ष की प्रताडऩा को सहती रही।

बिजली विभाग के गोदाम में हुई डकैती का खुलसा, दस लाख के सामान समेत 16 गिरफ्तार

2017 में इमरान ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके लालकुआं में रहने लगी। परिवार के लोग रिश्तेदारों के जरिए समझौते की कोशिश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान इमरान लगातार उस पर तलाक देने का दबाव बना रहा था। नूरी इसके लिए तैयार नहीं हुई, लेकिन इमरान ने इस महीने की शुरूआत में मोबाइल पर कॉल की।

बातचीत के दौरान ही उसने मोबाइल पर ही तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद 9 जनवरी को पीडि़ता ने कैसरबाग थाने में तहरीर दी जिस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया। समझौता कराने के लिए कोशिश की गई।

गोली लगने से घायल हुए स्कूल प्रबंधक की मौत, ट्रामा सेण्टर में चल रहा था इलाज

चोरी-छिपे कर लिया दूसरा निकाह

नूरी के मुताबिक, कोतवाली में ही उसे रिश्तेदारों से पता चला कि इमरान ने दूसरा निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर इमरान, ससुर रमजान अली, सास जुबैदा, जेठ बबलू, देवर अमीन, ननद जीनत और यासमीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: Lucknow NewsTriple Talaqup news
Previous Post

दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस मान रही संदिग्ध

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में चालक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
dead body

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में चालक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

arrested

दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की अवैध स्मैक जब्त

21/11/2022
Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम् का कांग्रेस से 39 साल पुराना साथ छूटा, पार्टी ने किया निष्कासित

11/02/2024
foreign liquor recovered

वाहन चेकिंग के दौरान 520 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version