• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत का हीटर! दो मासूम बच्चियों समेत महिला की जलकर मौत

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जिले में भीषण ठंड से बचाव के लिए कमरे में हीटर लगाकर सो रहे परिवार के तीन लोग जलकर खाक (Burnt Alive) हो गए। मृतकों में एक महिला और दो मासूम बच्चियां शामिल हैं। इस करुण हादसे की सूचना पाते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बुधवार देर रात की है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र स्थित जल्ला गांव में हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पाल दिल्ली में मजदूरी करता है। जबकि, उसकी पत्नी अनीता (28) और दो छोटे बच्चे गांव में ही रहते थे। अनीता अपनी पुत्री मोहनी (6) व रोहिणी (3) के साथ सास-ससुर से अलग मकान में रहती थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हीटर के शार्ट सर्किट से आग लगी है, जिसमें महिला और उसके दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। मौके से जला हीटर भी बरामद हुआ है।

भीषण ठंड से बचने के लिए अनीता ने कमरे के अंदर हीटर लगाकर अपने दोनों बच्चियों के साथ विस्तर पर सो गई। देर रात मकान में आग लगने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिस पर कुरारा थाना के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हमीरपुर से दमकल गाड़ी भी आग बुझाने मौके पर पहुंची, जहां कुछ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

देर रात डीएम डा.सीबी त्रिपाठी और एसपी शुभम पटेल गांव पहुंचे। कमरे के अंदर से पूरी तरह जल चुके महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि हीटर के शार्ट सर्किट से आग लगी है, जिसमें महिला और उसके दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। मौके से जला हीटर बरामद हुआ है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच कराई जा रही है।

बाहर से कमरे के दरवाजे पर जड़ा था ताला

जल्ला गांव में कमरे के अंदर आग लगने से मां और उसके दो मासूम बच्चियों की जलकर मौत होने के मामले में कई राज सामने आए हैं। पड़ोसी रामऔतार ने बताया कि मृतका अनीता का भाई रामप्रकाश भी पिछले पन्द्रह दिनों से यहीं साथ रहता था। हादसे के बाद वह अचानक गांव से गायब हो गया है। कमरे से आग और धुआं उठने पर ससुर ब्रम्हादीन और परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचाया। गांव के तमाम लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

मृतका के भाई की कराई जा रही तलाश

कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक पीके पटेल ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों व पड़ोसियों ने बताया कि मृतका का भाई हादसे के बाद गांव से भाग गया है। वह अनीता के साथ घर में ही कई दिनों से रहता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। फिलहाल भाई की तलाश कराई जा रही है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
arrested

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh is scaling new heights in air connectivity

आसमान भी अब यूपी का: हवाई यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

28/10/2025
OTS

ओटीएस योजना का 29 जून तक 26.84 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ : एके शर्मा

30/06/2022
Omprakash

जुल्म इतना बुरा नही है जितना खामोशी है बोलना सीखो : ओमप्रकाश राजभर

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version