• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंक का पर्याय बना तीन लाख का इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Writer D by Writer D
27/11/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Police Encounter

तीन लाख का इनामी बदमाश ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आतंक का पर्याय बना 3 लाख के इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे  और पुलिस के बीच सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश सूर्यांश दुबे को ढेर कर दिया। वहीं बदमाश की गोली से स्वाट टीम प्रभारी और एक आरक्षी भी घायल हो गया, जिन्हे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जिले के एक व्यापारी को गुरुवार को सूर्यांश दुबे ने मैसेज किया था। जिसमें उसने व्यापारी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम उसकी सरगर्मी के साथ तलाश में जुट गई। इसी बीच स्वाट टीम को गुरुवार की शाम को जानकारी मिली कि तरवां के बहुचर्चित दलित ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या में वांछित 3 लाख रुपये का इनामी सूर्यांश दुबे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सरायमीर थाना क्षेत्र में जा रहा है।

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद! बेटी बोली-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’

सूचना के बाद स्वाट टीम ने सरायमीर थाने की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने देर रात बदमाश को सरायमीर के शेरवा गांव के समीप नहर किनारे घेर लिया। अपने को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। पुलिस की फायरिंग में बदमाश सूर्यांश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से दो पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस बरामद किया।

एक लाख का इनामी बदमाश रोशन गुप्ता पुलिस एंकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूर्यांश दुबे तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव का निवासी था। बदमाश की गोली से घायल स्वाट टीम प्रभारी और आरक्षी को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बतातें चलें कि तरवां के बांसगांव गांव में दलित ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या में सूर्यांश दुबे मुख्य आरोपी था। इसके साथ ही आजमगढ़, मऊ और जौनपुर में करीब दो दर्जन संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। ग्राम प्रधान की हत्या के बाद जब राजनीति तेज हुई तो एडीजी ने एक लाख और शासन ने दो लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम की सूचना के बाद स्वाट और कई थानों की पुलिस फोर्स ने तीन लाख के इनामी बदमाश की घेराबंदी की। जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश सूर्यांश यादव ढेर हो गया।

Tags: azamgarh newsup policecrime newsup newsup news in hindi
Previous Post

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद! बेटी बोली-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’

Next Post

किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
kisan pradarshan

किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प

यह भी पढ़ें

winter care

साबुन की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं आएगा रूखापन

15/03/2025
CM Dhami met Finance Minister Sitharaman

CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की, पहाड़ी राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की

09/10/2025
afghan citizen

पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने के पक्ष में अफगानी नागरिक

19/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version