• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, SHO और कांस्टेबल घायल

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया इलाके में भाई-बहन को लूटकर भाग रहे तीन बदमाश और थानेदार के साथ कांस्टेबल भी घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि बसरेहर क्षेत्र में शेरपुर पचार गांव के लुहिया पुल के पास शाम के समय बाइक से जा रहे भाई-बहन को तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। घटना की सूचना पर चौबिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें चौबिया थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी व क्राइम ब्रांच के सिपाही अरविंद घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंतरजनपदीय गिरोह के तीनों लुटेरों नगला मूरे निवासी मुधरेश, दलवीर और सल्लू घायल हो गये, जिन्हे पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, लूटी गई बाइक,जेवर, नगदी समेत सारा माल बरामद कर लिया है। सभी घायलों को डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नगला मूरे निवासी मुधरेश, दलवीर और सल्लू का अंतरजनपदीय गिरोह है। यह गिरोह इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, मैनपुरी व आसपास के जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम देता था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल सभी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

श्री सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर 12-15 फायर किए। पुलिस ने जवाब में कई राउंड गोलियां चलाई हैं। मौके से कुछ खोखे बरामद भी किए गए हैं। जिस धान के खेत में मुठभेड़ हुई है, वहां पानी भरा है। इसलिए पुलिस टीम व बदमाश दोनों ही गिर गए थे।

उन्होंने बताया कि औरैया के अछल्दा क्षेत्र के अंबरीश प्रताप अपनी बहन अनुपम को इलाज कराने के लिए बाइक से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर गए थे। जहां से शाम करीब चार बजे घर लौट रहे थे। लुहिया पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे लगाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने अबंरीश व उनकी बहन से बाइक, बैग, अंगूठी, कानों के बाले व नगदी लूट ली। इसके बाद तमंचे लहराते हुए भाग गए। घटना की सूचना युवक ने पुलिस को दी थी।

Tags: crime newsetawaha newsPolice Encounterup news
Previous Post

छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, हाईस्कूल में कम अंक मिलने से था क्षुब्ध

Next Post

नकली मोबिल आयल की फैक्ट्री का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
Next Post
arrested

नकली मोबिल आयल की फैक्ट्री का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कार-कंटेनर में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

30/01/2022
RRB

RRB NTPC के एडमिट कल होंगे जारी, जानें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

23/12/2020
यूपी पंचायत चुनाव up panchayat election

यूपी पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान?

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version