• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की हत्या करने वाले तीन हत्यारोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Three thugs were arrested and sent to jail

Three thugs were arrested and sent to jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपियों ने गुटखा को लेकर हुए विवाद में रंजिश मानकर युवक की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने युवक की हत्या बेल्ट से गला दबाकर की थी। इस आशय की जानकारी मंगलवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 29 अप्रैल को जनपद मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में खेतों के बीच में एक शव मिला था। शव की शिनाख्त के लिए टीमें लगाई गई थीं। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। फोटो एवं अन्य माध्यमों से सबसे पहले यह उद्देश्य था कि शव की शिनाख्त की जाए। जिसके बाद पहचान 22 वर्षीय शमीम के रूप में हुई। इसके बाद शमीन के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उन्होंने बताया कि एसपी देहात एवं क्षेत्र अधिकारी महावन के नेतृत्व में थाना महावन इंस्पेक्टर एवं जनपद की स्वाट टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए मंगलवार को घटना का अनावरण किया। इसमें तीन आरोपित के नाम प्रकाश में आए, जिनका नाम मोहम्मद उमर मोहम्मद साहिल और अरबाज है।

तीनों उसी गांव के रहने वाले हैं, जिस गांव का शमीम रहने वाला था। जब घटना के बारे में इनसे पूछताछ की गई, तो आरोपितों ने बताया कि पूर्व में एक बार गुटखा खाने को लेकर इनका विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। शमीम और हत्यारोपी दूर के चाचा-ताऊ के रिलेशन में भी हैं। जिस दिन शव मिला था उसके 2 दिन पहले 27 तारीख की शाम को आरोपियों द्वारा शमीम को बुलाया गया था। जिसके बाद आरोपियों ने शमीम को शराब पिलाई और उसको दावत की बात कहकर के घटना स्थल पर ले गए। जहां पर बेल्ट से गला घोंट कर शमीम की हत्या की गई। इसके बाद आरोपी शमीम का पर्स और उसके डॉक्यूमेंट लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में मोहम्मद उमर ने बताया कि शमीम से एक महीने पहले गुटखा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसके साथ ही पहले से शमीम और उसके परिवार से विवाद चल रहा था।

Tags: mathura news
Previous Post

ताऊ ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म का प्रयास

Next Post

सपा के पांच नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
FIR

सपा के पांच नेताओं पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा उपचुनाव UP Assembly by-election

यूपी विधानसभा उपचुनाव : 9 अक्तूबर से नामांकन शुरू, आयोग ने जारी की गाइडलाइन

08/10/2020
Atiq Ahmed

उमेश पाल अपहरण केस: अतीक अहमद समेत 3 दोषी करार, भाई अशरफ समेत 7 बरी

28/03/2023
Ganesh

गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को अर्पित करें यह चीजें, मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version