• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुविधा शुल्क नहीं मिला तो काट दिया बिजली कनेक्शन, एक्सईएन समेत तीन अधिकारी सस्पेंड

Writer D by Writer D
18/09/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दो हजार रुपये घूस न मिलने पर आईसीआईसीआई बैंक का बिजली कनेक्शन ( Electricity Connection) काटने के मामले में बिजली निगम ने मोहद्दीपुर खंड के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) वीके चौधरी, उपखंड अधिकारी (एसडीओ) नीरज दुबे और अवर अभियंता (जेई) वीरेंद्र कुमार को निलंबित (Suspended) कर दिया है। मुख्य अभियंता आशु कालिया की रिपोर्ट के बाद तीन संविदाकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराते हुए सभी को सेवामुक्‍त कर दिया है।

शुल्क जमा करने के बाद भी नहीं लगा कनेक्शन

आईसीआईसीआई बैंक ने मोहद्दीपुर में नई शाखा खोली है। बैंक मैनेजर ने 15 किलोवाट क्षमता के वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन के लिए अगस्त में आवेदन किया था। कनेक्शन ( Electricity Connection) की स्वीकृति मिलने के बाद बैंक ने 29 अगस्त को 20 हजार 848 रुपये शुल्क जमा कर दिया। इसके बाद भी मीटर लगाकर कनेक्शन जारी करने के लिए बिजली निगम के अभियंताओं ने न तो इसको लेकर कोई तेजी दिखाई और न ही इस ओर कोई ध्यान दिया। 12 सितंबर को बैंक मैनेजर ने अभियंताओं से संपर्क किया तो बताया गया कि मीटर परीक्षण खंड से लगेगा, इसलिए वहां संपर्क करें।

घूस नहीं मिली तो पोल पर चढ़कर काटा कनेक्शन

बैंककर्मियों ने परीक्षण खंड में संपर्क किया तो वहां से एक व्यक्ति गुरुवार को बैंक की शाखा पर पहुंचा। उसने कहा कि वह मीटर लगाने आया है। मीटर लगने के साथ ही कनेक्शन भी जुड़ जाए तो मीटर की जांच हो जाएगी। बैंककर्मियों ने मोहद्दीपुर में बात की तो तीन संविदाकर्मी पहुंचे। मीटर लगाने के बाद उन्होंने कनेक्शन ( Electricity Connection) जोड़ा। फिर दो हजार रुपये घूस मांगने लगे।

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

बैंककर्मियों ने अपने पास से पांच सौ रुपये दे दिए, लेकिन वह तीनों अड़े रहे। आधे घंटे तक बाकी 15 सौ रुपये नहीं मिले तो एक संविदाकर्मी पोल पर चढ़ गया और कनेक्शन ( Electricity Connection) काट दिया। बैंककर्मियों ने इसका वीडियो बना लिया और अभियंताओं को भेज दिया।

सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान

मीडिया रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया। इससे पहले ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने मुख्य अभियंता आशु कालिया को जांच के निर्देश दिए थे। मुख्य अभियंता ने कनेक्शन देने में देरी को लापरवाही मानते हुए एक्सईएन, एसडीओ और जेई के निलंबन की संस्तुति की। साथ ही तीनों संविदाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जेई को निर्देश दिया।

Tags: electricity connectiongorakhpur newsicici bsankup news
Previous Post

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

Next Post

जब नीतीश ने पकड़ ली अपने मंत्री की गर्दन, है कोई रह गया हक्का-बक्का

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Nitish Kumar

जब नीतीश ने पकड़ ली अपने मंत्री की गर्दन, है कोई रह गया हक्का-बक्का

यह भी पढ़ें

मासूम बेटी को गला दबाकर मार डाला Innocent daughter was strangled to death

हैवान बनी मां, दो मासूम बच्चियों की गला घोंटकर की हत्या

28/08/2020
Controversial queen Rakhi Sawant turns out to be Bajirao, people troll

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत निकली बाजीराव की तलाश में, लोगों ने किया ट्रोल

29/05/2021

मुख्यमंत्री एकादश टीम ने जीता मैत्री मैच, सीएम धामी 14 रन बनाकर रहे नाबाद

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version