• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चाइनीज मांझा से तीन लोगों की गर्दन कटी

Writer D by Writer D
20/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Chinese manjha

Chinese manjha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझे (Chinese manjha) से बागपत में तीन की गर्दन काट गयी। तीनो घायलों को आईसीयू में रखा गया है। सूचना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में पतंग विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई है।

न्यायलय के आदेश के बावजूद बागपत में चाइनीज मांझे (Chinese manjha) की बिक्री जारी है। इस खूनी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर पिछले 18 घन्टे के भीतर ही बागपत जिले में तीन लोगों की गर्दन कट गई। तीनों लोगों को गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना दोघट थाना क्षेत्र के दाहा-बरनावा मार्ग की है।

दाहा गांव निवासी किसान सतेंद्र पुत्र भोपाल सिंह अपने खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। अचानक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया। बाइक चलती होने की वजह से उसकी गर्दन की नसें तक कट गई। उसने हाथ से उसे सुलझाने का प्रयास किया तो हाथ की दो अंगुली भी कट गई । जिस कारण वह सड़क किनारे बाइक समेत जा गिरा।

आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के प्रयाश से उसकी जान तो बचा ली, लेकिन उसकी गर्दन में 46 टांकें आए। वह अभी भी आईसीयू में भर्ती है। दूसरा मामला बड़ौत शहर का है। बावली रोड पर बाइक सवार राजीव पुत्र महावीर सिंह बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। अचानक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया।

बाइक तुरंत सड़क पर पलट गई। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गर्दन का आप्रेशन हुआ, राजीव की गर्दन में 17 टांके आये हैं। तीसरा केस बागपत थाना क्षेत्र के सरुरपुर गांव में हुआ। यहां पर बड़ौत निवासी टेलर मास्टर मुर्सलीन अपने मित्र नफीस के साथ हरियाणा से वापस घर लौट रहा था। जब इनकी बाइक हाइवे पर सरुरपुर गांव पहुँची तो अचानक मर्सलीन की गर्दन को चाइनीज मांझा काटते हुए पार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मर्सलीन की गर्दन का आप्रेशन हुआ है और वह अभी भी आईसीयू में गम्भीर हालत में भर्ती है।

Tags: baghpat newsChinese manjha
Previous Post

दो गैंगस्टर की 5.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क

Next Post

चार शातिर चोर गिरफ्तार, कार, बाइक व सामान बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
1098 Child Helpline
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली और रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

05/09/2026
Invitation to Taiwanese tech companies to invest in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

05/09/2026
Next Post
Arrested

चार शातिर चोर गिरफ्तार, कार, बाइक व सामान बरामद

यह भी पढ़ें

landslide

जोशीमठ में पहला हादसा, भूस्खलन की जद में आने से मंदिर धराशायी

06/01/2023
Deepotsav

Deepotsav 2023: थ्री डी में दिखेगा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर

09/11/2023
Molestation

शिकायत करने गई महिला से दबंगों ने की छेड़खानी, पीड़िता ने IG से लगाई गुहार

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version