• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

Writer D by Writer D
13/07/2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Three people died in a horrific road accident

Three people died in a horrific road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे (Kanpur Road Accident) में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो किसी अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हरियाणा से बिहार जा रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रही स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में करीब 45 वर्षीय एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोरी और लगभग 9 वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस, एनएचएआई और राहत दल मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।

सभी घायलों को हैलेट अस्पताल किया गया रेफर

हादसे में घायल नौ लोगों को पहले एंबुलेंस के जरिए कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में चार पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चियां शामिल हैं। इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती, अनिशा, स्नेहा और सात वर्षीय एक बच्ची का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने आए किसी वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

Tags: accidentaccident newskanpurkanpur newsKanpur News in HindiLatest Kanpur News in Hindiroad accidentup news
Previous Post

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Next Post

पंजाब में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर बड़ा फैसला, अभिभावकों को राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री

23/09/2026
Main Slider

यूपी के चार शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, ड्राइवर ही होगा अपनी कमाई का मालिक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

पंजाब में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर बड़ा फैसला, अभिभावकों को राहत

यह भी पढ़ें

first T20 match

उर्दू जानने वाला इंग्लैंड प्लेयर आया, तो पाकिस्तान टीम के उड़े होश

29/08/2020
Human Bomb

ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स को पहली बार मिला पुलिस भर्ती में मौका, फिजिकल टेस्‍ट में इतने हुए पास

04/05/2023
Youth Congress district head murder

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर की हत्या

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version