• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा शासनकाल में तीन पी काम करते थे, परिवारवाद, पक्षपात और पलायन : शाह

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जालौन, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के जालौन जिला मुख्यालय उरई में रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने जहां एक ओर उपस्थित जनसमूह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाये जाने की जरूरत को समझाया तो समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि यूपी को आगे ले जाना है और भारत को विश्वगुरू बनाना है तो मोदी-योगी के हाथ मजबूत करने होंगे।

यहां राजकीय इंटर कॉलेज में जन विश्वास यात्रा को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के विकास और इसे आगे ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया और यह काम आज प्रदेश में चारों ओर नजर आ रहा है। चाहे विकास की बात हो या कोरोना के आपदा काल में आम लोगों की बुनियादी जरूरतो को पूरा करने या सनातन संस्कृति की पुर्नस्थापना का काम यह सभी योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बखूबी किया है।

समाजवादी पार्टी पर अमित शाह ने तीखा हमला करते हुए कहा “ सपा शासनकाल में तीन पी की काम करते थे, परिवारवाद, पक्षपात और पलायन। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी थी । उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने वाले आज यह सपना देख रहे हैं कि चुनाव में जीत हासिल करेंगे लेकिन अखिलेश बाबू आप यूपी की जनता को नहीं जानते वह सबका बराबर हिसाब करेगी। ”

बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा “ बुआ और बबुआ ने मिलकर प्रदेश को लूटा है। कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और हमारे जवानों को मार कर चले जाते थे । किसी के माथे पर कोई शिकन नहीं होती थी लेकिन मोदी जी के सत्ता संभालने के बाद पाकिस्तान की ओर से की गयी हिमाकत का दस दिन के भीतर मुहं तोड़ जवाब दिया गया। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे काम हमारी सेना ने मोदी जी के सत्ता संभालने के बाद ही किये। इन लोगों को हिंदू आस्था के प्रतीकों को गौरव दिलाने मे बड़ी शर्म आती थी लेकिन मोदीजी ने अयोध्या में राम मंदिर, काशी में बाबा विश्वनाथ का विराट मंदिर और सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का काम किया। मोदी जी ने जो वादे किये उन सभी वादों को पूरा किया।

राजनाथ सिंह बोले- योगी एक दिलेर सीएम, लेकिन एक मामले में कंजूस हैं…

भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास का काम भी बहुत तेजी से किया। जहां आजादी के 75 साल में केवल 12 मेडिकल कॉलेज ही बन पाये थे वहीं योगी सरकार ने केवल पांच साल में 30 मेडिकल कॉलेज तैयार कर प्रदेश के युवाओं के विकास का रास्ता खोला। कोराेना कोल में बड़ी गरीब जनसंख्या को मुफ्त में राशन बंटवाया। योगी जी ने 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में गेंहू,चावल, तेल ,नमक और चना देने का काम किया।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के विकास और यहां के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया। योगी सरकार ने 86 लाख किसानों को कर्ज एक बार में भी समाप्त कर दिया। वर्षों से बंद पड़े केन-बेतवा लिंक का काम शुरू किया, झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण शुरू किया गया, 49 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का काम शुरू किया, चित्रकूट और ललितपुर में एयरपोर्ट बनाये जा रहे हैं । बुंदेलखंड की प्यास बुझाने को हर घर नल से जल परियोजना को लागू किया। इस तरह मोदी और योगी के प्रयासों से पिछड़ा समझा जाने वाला बुंदेलखंड अब न केवल विकास की राह पर आगे बढ़ चला है बल्कि देश की रक्षा जरूरतों को साधने का काम भी करेगा।

उन्होंने उपस्थित अपार जन समूह से अपील की कि यदि प्रदेश में विकास की इस गाथा को आगे बढाना है तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताना होगा। उन्होंने कहा “ अगर भारत को विश्व गुरू बनाना है, यूपी को आगे ले जाना है तो मोदी योगी के हाथ मजबूत करने होंगे और चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटों से जिताना होगा”

Tags: amit shahjalaun newsorai newsup news
Previous Post

पीयूष जैन के घर रेड जारी, पुश्तैनी घर के बेसमेंट से मिले अहम दस्तावेज़

Next Post

इस राज्य में Omicron विस्फोट, एक दिन में मिले 31 नए केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

इस राज्य में Omicron विस्फोट, एक दिन में मिले 31 नए केस

यह भी पढ़ें

इन गांवों में है 1500 से ज्यादा चुड़ैलों का घर

10/01/2022
Medical Entrance Exam

तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों के छात्रों को आरक्षण देने सर्वसम्मति से विधेयक को मिली मंजूरी

16/09/2020
dhami

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे गुड गवर्नेंस : सीएम धामी

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version