• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन करोड़ के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एसटीएफ (STF) ने शुक्रवार की सुबह आगरा जिले के बाह में जिला पुलिस की मदद से करीब 12 कुंतल गांजा बरामद किया। यह गांजा रूई से भरे ट्रक में छिपाकर ओडिशा से राजस्थान के डींग ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक, क्लीनर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की लखनऊ टीम को ओडिशा से राजस्थान के डींग के लिए 10 चक्का ट्रक से गांजे की खेप ले जाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम सक्रिय हो गई। शुक्रवार सुबह थाना बाह पुलिस की मदद से टीम ने जरार चौकी के पास उक्त ट्रक को पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक और क्लीनर ने पुलिस को रूई के बिनोला की खेप डींग ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद ट्रक में तलाशी ली गई तो उसमें 40 बोरियों में करीब 12 कुंतल गांजा मिला। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई है।

बाह थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गांजे की खेप पकड़ी गई है। जिसकी कीमत तीन करोड़ के करीब होने का अनुमान है। हिरासत में लिए गए ट्रक चालक व क्लीनर समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

यहां बता दें कि आगरा में गुरुवार को पुलिस और जीआरपी ने पांच कुंतल से ज्यादा गांजा बरामद किया था। यह गांजा भी ओडिशा और विशाखापत्तनम से तस्करी कर लाया गया था। दोनों मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार हुए थे। इनमें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के गेट पर गांजे की खेप देने से पहले ही चार तस्कर पकड़े गए थे। दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Tags: crime newsLucknow Newsup stf
Previous Post

नाबालिग बालक से कुकर्म के दोषी को दस साल का कारावास

Next Post

हनी ट्रैप के जरिए ISIS के संपर्क में आया था मुर्तजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Solar Rooftop
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

15/10/2026
Next Post
Murtaza

हनी ट्रैप के जरिए ISIS के संपर्क में आया था मुर्तजा

यह भी पढ़ें

ऑटो वाहन

खुशखबरी: भारत में जल्द धमाका करने जा रही ये धांसू गाड़ियां, जानिए खूबियां

29/10/2020
After the death of Milkha Singh, Bollywood celebs paid tribute to her

मिल्खा सिंह के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने दी उन्हें श्रद्धांजली

19/06/2021
PM Modi

चन्द्रमा पर 2040 तक मानव भेजने की तैयारी करने के अंतरिक्ष विभाग को मोदी ने दिये निर्देश

18/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version