• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना में नहाने गये तीन किशोरों की मौत

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
drowning

6 children died by drowning in a pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया।  अयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर के पास यमुना नदी में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब (Drowned) गए। नदी किनारे कछवारी कर रहे किसानों की नजर जब डूब रहे युवकों पर पड़ी तो  उन्होंने पहले तो उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब न हो सके तो पुलिस को उन्होंने इस घटना की सूचना दी।  पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाया, लेकिन किशोरों का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद इटावा से एसडीआरएफ को बुलाया गया, जो उनकी तलाश कर रही है। जिला जालौन के शेखपुरा निवासी गजेंद्र पुत्र मूलचरण, राज पुत्र दर्शन सविता व मोहन पुत्र संतोष यादव निवासी आलमपुर तीनों शुक्रवार सुबह घर से जालौन माता मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकले थे।

तीनों दोस्त मंदिर में दर्शन कर पास की दुकान से कोल्डड्रिंक खरीदकर यमुना नदी में नहाने के लिए चले आए। नहाने के दौरान तीनों  डूबने लगे। नदी किनारे सब्जी की कछवारी करते किसानों ने किशोरों को डूबता देख उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकामी हाथ लगी।

सूचना पर अयाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। गोताखोरों और मछुआरों ने यमुना नदी में तीनों को खोज शुरू की। खबर लिखे जाने तक भी किशोरों को नदी से नहीं निकाला जा सका है।

थाना प्रभारी अयाना जितेंद्र यादव ने बताया कि तीनों युवक जिला जालौन से अयाना की सीमा में आकर नदी में नहा रहे थे। इस दौरान सेल्फी लेते समय उनमें से किसी का पैर फिसल गया और उसको बचाने में तीनों गहरे पानी में चले गए। मौके पर उनके कपड़े, बाइक, एक मोबाइल और कोल्ड ड्रिंक की बॉटल मिली है।

Tags: Auraiya Newscrime newsup news
Previous Post

जब लोककल्याण के लिए योगी ने तोड़ दी थी मंदिर से बाहर न निकलने की परंपरा

Next Post

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
rape

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

यह भी पढ़ें

Arrested

पत्नी की मौत के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

30/07/2023
Amrit Abhijaat

शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए ट्रिपल-सी और वन-टी का फार्मूला महत्वपूर्ण: अमृत आभिजात

07/09/2022
Manappuram Bank robbery

आगरा डकैती: मुठभेड़ में घायल हुए दोनों लुटेरों की इलाज के दौरान मौत

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version