• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार के तीन साल: मुख्यमंत्री ने देवभूमि के विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

Writer D by Writer D
04/07/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। इन तीन सालों में धामी सरकार ने यूसीसी, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण और नकल विरोधी कानून सहित कई बड़े निर्णयों को लेकर देशभर में खूब सुर्खियां बटोरीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के आमजन के हितों के लिए विकास कार्य आगे भी होते रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि, ‘आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज तीन वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।’

उन्होंने (CM Dhami) आगे लिखा है कि, ‘एक ओर जहां तुष्टीकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सरकार ने सख्त कार्रवाई की, वहीं राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं। साथ ही भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।’

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लिखा कि,’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे, इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा हूं। आइए हम सभी मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। प्रदेशवासियों को एक बार पुनः कोटि-कोटि आभार।”

सीएम धामी ने पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) 4 जुलाई 2021 को बतौर मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाली थी। उत्तराखंड में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार सरकार बना कर एक मिथक को तोड़ा। इस चुनाव में पुष्कर सिंह धामी विधानसभा खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी पार्टी आलाकमान ने धामी पर विश्वास जताकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।

23 मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दूसरी बार 12 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाइ जून 2022 के उपचुनाव में धामी ने चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। धामी सरकार के तीन वर्ष में कई बड़े फैसले चर्चा में रहे। इसमें सबसे अहम फैसले पूर्व की त्रिवेंद्र सरकार में बने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड फैसले को भंग करना और सख्त धर्मांतरण कानून लागू करना सबसे अधिक चर्चा में रहा।

Tags: cm dhamidhami governmentdhami newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Next Post

बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान सभी जनपदों में बनाएं जाए: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Haryana-Rajasthan water agreement
राष्ट्रीय

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Next Post
CM Dhami

बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान सभी जनपदों में बनाएं जाए: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

farmers

वार्ता के लिए विज्ञान भवन पहुंचे अन्नदाता, बोले- कानून वापस लेने से होगी बात शुरू

30/12/2020
Lakshmana plant

आर्थिक तंगी को दूर करता है ये पौधा, जानें लगाने की सही दिशा

11/11/2023
night curfew

ये राज्य भी हुआ नाइट कर्फ्यू फ्री, खत्म हुई ये पाबंदियां

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version