• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बदायूं
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीती देर रात चंदौसी से अपने गांव लक्ष्मीपुर वापस लौट रहे बाइक सवार चार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने मंगलवार को बताया कि  कोतवाली बिसौली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी अब्दाल उर्फ पुन्ना (23), रागिब (22), यूनुस (22) और सोहिल (18) एक ही बाइक पर सवार होकर संभल जिले के कस्बा चंदौसी किसी काम से गए थे। लौटते वक्त रात के लगभग साढ़े दस बजे आसफपुर चंदौसी मार्ग पर ग्राम सुरैनी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे आलू भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पास से गुजरे, उसी वक्त  अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल गया।

50 हजार के फरार इनामी वांछित हत्यारे लुटेरे को साथी समेत एसटीएफ ने दबोचा

वर्मा ने बताया कि पहिया निकलने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया जिससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इनमें रागिब और यूनुस की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सोहिल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में अब्दाल बुरी तरह घायल हो गया जिसे उसके परिजनों ने चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tags: accident newscrime newsup news
Previous Post

मारपीट की आरोपी महिलाओं को छोड़े जाने से क्षुब्ध युवती ने की आत्महत्या

Next Post

अपहरण व हत्या के आरोपी  पर लगा रासुका, 17 लोग जिला बदर

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
jila badar

अपहरण व हत्या के आरोपी  पर लगा रासुका, 17 लोग जिला बदर

यह भी पढ़ें

Alia-Ranbir

आलिया भट्ट बनी मम्मी, कपूर खानदान में आई नन्ही परी

06/11/2022
Irfan Solanki

सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत चार के खिलाफ मुकदमा, थाना प्रभारी निलंबित

10/11/2022
coronaviraus

फिर हो रही कोरोना की वापसी, 24 घंटे में सामने आए 12 लाख से अधिक नए मामले

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version