• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने खाद्यान्न कालाबाजारियों पर कसा शिकंजा, 5.87 करोड़ के राजस्व की बचत

Writer D by Writer D
06/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
food grains

food grains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले खाद्यान्न माफियाओं पर योगी सरकार (Yogi Government) ने शिकंजा कस दिया है। खाद्यान्न (Food Grains) की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के जरिए बरेली मंडल में खाद्यान्न ढोने वाले सभी गाड़ियों पर जीपीएस लगा दिया गया है। जीपीएस के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए एफसीआई के गोदामों से लेकर कोटेदारों की दुकानों तक पहुंचने तक ट्रैकिंग होगी। इससे बरेली मंडल में 5.87 करोड़ की एक साल में राजस्व की बचत होगी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (Food Grains) के अंतर्गत चलाए जा रहे सिंगल स्टेज डोर स्टेज डिलीवरी के तहत बरेली मंडल में करीब 20839 मीट्रिक टन गेहूं और 31258 मीट्रिक टन चावल हर माह गरीबों को बांटा जाता है। पहले एफसीआई के गोदामों से गरीबों का खाद्यान्न जिलों के गोदामों पहुंचता था। इसके बाद ब्लॉक के गोदामों में जाता था। ब्लॉक गोदामों से राशन की दुकानों तक पहुंचाया जाता था। इसकी वजह से कालाबाजारी होती थी।

बार-बार ट्रांसपोर्ट बदलने की वजह से लाखों रुपए का खर्च आता था। योगी सरकार के सिंगल स्टेज डोर स्टेज डिलीवरी सिस्टम लागू होने की वजह से सरकार को अकेले बरेली मंडल में ही हर साल करीब 5. 87 करोड के राजस्व की बचत होगी। बरेली मंडल की राशन की दुकानों तक गरीबों का गेहूं चावल पहुंचाने के लिए 328 ट्रक लगाये गये हैं। सभी ट्रकों को जीपीएस से लैस किया गया है। इनकी ट्रैकिंग इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए की जा रही है। गरीबों के खाद्यान्न पर सरकार की सीधी नजर है। बरेली मंडल में खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वाले 18 माफियाओं के खिलाफ एक साल में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

राशन की दुकानों तक पहुंच रही है गाड़ी

डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में लगे सभी ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया है।  जिससे कि ऑनलाइन उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। पता लगे कि खाद्यान्न लेने के बाद गाड़ी कहां पर है। कब कोटेदारों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को कंट्रोल कमांड सेंटर से कनेक्ट किया जा रहा है। सरकारी राशन की दुकानों को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करवा रहे हैं। गलियों और घनी आबादी के बीच की दुकानों पर गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। इससे दिक्कत होती है। इसलिए सभी दुकानों को मुख्य मार्गों पर शिफ्ट किया जाए। मुख्य मार्ग पर कोटेदारों की दुकानें शिफ्ट न होने पर उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

बरेली बन रहा इंडस्ट्रियल हब, लगेंगी फैक्ट्री, मिलेगा रोजगार

बरेली मंडल के 52 गोदामों पर विभाग की सीधी नजर

डीसी फूड राजन गोयल ने बताया कि खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पूरे बरेली मंडल में खाद्यान्न माफियाओं के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। बरेली मंडल के 52 गोदाम सीसीटीवी की नजर में हैं। उनसे खाद्यान्न निकलने के बाद जीपीएस के जरिए उन्हें ट्रैक किया जाता है। मंडल की 5400 राशन की दुकानों तक जितनी भी गाड़ियां खाद्यान्न में लगी है। 90 फ़ीसदी गाड़ियों में जीपीएस लगा दिया गया है। सभी गाड़ियों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर और डीएसओ ऑफिस से कनेक्ट किया जा रहा है।

Tags: food grainsLucknow Newsup newsyogi gvernment
Previous Post

बरेली बन रहा इंडस्ट्रियल हब, लगेंगी फैक्ट्री, मिलेगा रोजगार

Next Post

आजादी के 75वें वर्ष के मुख्य समारोह में आमंत्रित होंगी प्रदेश की पद्म सम्मानित विभूतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post
Azadi Ka Amrit Mahotsav

आजादी के 75वें वर्ष के मुख्य समारोह में आमंत्रित होंगी प्रदेश की पद्म सम्मानित विभूतियां

यह भी पढ़ें

kaal sarp dosh

क्या है शंखपाल काल सर्प योग? दोस्तों से धोखा मिलने पर जाचें कुंडली के दोष

08/12/2020
Diapers

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

25/07/2025
पेंगोंग झील pangong lake

भारतीय सेना ने पेंगोंग झील की ब्लैक टॉप सहित सभी पहाड़ियों पर किया कब्जा!

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version