• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियां ले रही है विदा, कंबल और गर्म कपड़ों को रखने के तरीके

Writer D by Writer D
13/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Tips for storing blankets and warm clothes

Tips for storing blankets and warm clothes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) का मौसम अब धीरे-धीरे विदा लेने लगा है। सुबह की हल्की ठंडक और रातों की ठिठुरन की जगह अब दिन में गुनगुनी धूप और शामों में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है। ऐसे में घरों में इस्तेमाल होने वाले मोटे कंबल (Blankets) , रजाइयां, स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े फिर से अंदर रखने का समय आ गया है। लेकिन अक्सर जल्दबाजी में इन्हें बिना सही तरीके से साफ किए या सुरक्षित ढंग से पैक किए रख दिया जाता है, जिससे अगले मौसम में कपड़ों से बदबू आना, सीलन लगना या कीड़े लग जाना जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

सर्दियों के कपड़े आमतौर पर नाजुक होते हैं और इन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। सही तरीके से धोना, अच्छी तरह सुखाना और उचित पैकिंग न सिर्फ कपड़ों की उम्र बढ़ाता है, बल्कि अगली सर्दियों में इन्हें दोबारा इस्तेमाल करने में भी कोई परेशानी नहीं होती। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इन्हें रखने के कुछ टिप्स।

धोकर और पूरी तरह सुखाकर ही रखें

सर्दियों के कपड़ों में पूरे सीज़न पसीना, धूल और स्किन ऑयल जमा हो जाता है। अगर इन्हें बिना धोए स्टोर किया जाए तो बदबू, फंगस और कीड़े लगने का खतरा रहता है। इसलिए जब भी आप इन्हें रखें तो कंबल (Blankets) , रजाई, स्वेटर और जैकेट को पहले धोएं और फिर अच्छी धूप में पूरी तरह सुखाकर ही रखें। इससे कीड़े लगने का खतरा कम होता है।

धूप दिखाना बहुत जरूरी

स्टोर करने से पहले कपड़ों को 23 घंटे तेज धूप में जरूर रखें। धूप कपड़ों में मौजूद नमी को खत्म करती है और बैक्टीरिया व फंगस से बचाव करती है। इससे अगली सर्दियों में कपड़े निकालने पर सीलन या अजीब गंध नहीं आती और कपड़े पहनने लायक रहते हैं।

कीड़ों से ऐसे करें बचाव

ऊनी कपड़ों, रजाई और कंबल (Blankets) को जब सर्दियों में निकाला जाता है तो उनमें दीमक या छोटे-छोटे कीड़े लगते होते हैं। अगर आप इन्हें कीड़ों से बचाना चाहती हैं तो कपड़ों के बीच नेफ्थलीन बॉल्स, कपूर या सूखी नीम की पत्तियां रखें। यह पतंग, दीमक और अन्य कीड़ों से कपड़ों को सुरक्षित रखता है। ध्यान रखें कि नेफ्थलीन को सीधे कपड़ों पर न रखें, बल्कि किसी छोटे कपड़े या पेपर में बांधकर रखें।

एयरटाइट स्टोरेज का इस्तेमाल करें

कंबल (Blankets) और गर्म कपड़ों को एयरटाइट बैग, वैक्यूम बैग या ढक्कन वाले प्लास्टिक बॉक्स में रखें। अब तो ऑनलाइन वैक्यूम बैग भी आ रहे है, जिनमें कंबल, मोटी जैकेट रखकर उन्हें पतला कर देते हैं, इससे नमी, धूल और कीड़े अंदर नहीं जाते। कपड़े लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं और उनकी क्वालिटी भी बनी रहती है।

सही तरीके से जमाकर रखें

स्टोर करते समय भारी कंबल (Blankets) और जैकेट नीचे रखें और हल्के स्वेटर ऊपर रखें। इससे कपड़ों की शेप खराब नहीं होती। साथ ही हर कैटेगरी के कपड़े अलग-अलग रखने से अगली सर्दियों में निकालने में आसानी होती है।

Tags: household tipswinter tips
Previous Post

मिले तेरे होठ मेरे होठों से ऐसे… इन मैसेजों को भेजकर मनाए Kiss Day

Next Post

बांग्लादेश चुनाव में BNP की बंपर जीत! तारिक रहमान संभालेंगे देश की कमान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Tarique Rahman

बांग्लादेश चुनाव में BNP की बंपर जीत! तारिक रहमान संभालेंगे देश की कमान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न करें, अतरिक्त बिजली खरीदने की करें व्यवस्था: सीएम योगी

31/05/2024
Electricity Workers Strike

65 घंटे बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की बैठक में बनी सहमति

19/03/2023
CM Yogi

अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह

21/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version