• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना मशीन के करें बालों को स्ट्रेट, आजमाकर देखें ये उपाय

Writer D by Writer D
23/12/2025
in फैशन/शैली
0
Hair

Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के समय में बाल फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। विभिन्न हेयर स्टाइल की मदद से आप अपने लुक को आकर्षक दिखा सकती हैं। हांलाकि ज्यादातार महिलाएं अपने लुक के लिए बालों को स्ट्रेट (Straight Hair) रखना ही पसंद करती हैं। कुछ महिलाओं के बाल कुदरती स्ट्रेट होते हैं, लेकिन जिनके नहीं होते हैं वह पार्लर में हेयर स्ट्रेटनिंग पर हज़ारों रूपए खर्च कर देती हैं या फिर मशीन का इस्तेमाल करती हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जितना हो सकते कुदरती चीज़ों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बिना मशीन के बालों को स्ट्रेट (Straight Hair) किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

ऑयल मसाज ट्रीटमेंट

गुनगुने तेल से मालिश करके भी आप अपने कर्ली बालों को सीधा कर सकती हैं। दरअसल, गर्म तेल बालों के ऐंठन को कम करने में मदद करता है। मसाज के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर स्कैल्प और पूरे बालों पर तेल लगाकर हल्के हाथों से 15-20 मिनट तक मसाज करें। पूरे बालों में कंघी करें। जड़ से नीचे की ओर कंघी कर लेने से बाल सुलझ जाते हैं और शैंपू के दौरान बाल भी कम टूटते हैं। अब गुनगुने पानी में भिगोया हुआ तौलिया बालों पर बांध लें। तौलिए की भाप से तेल बालों की जड़ तक पहुंचेगा। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। धोने के बाद जब बाल थोड़े गीले हों तभी मोटे दांत वाली कंघी से उसे धीरे-धीरे सुलझा लें।

मिल्क स्प्रे

आप साधारण गाय के दूध या भैंस के दूध से भी बालों को स्ट्रेट (Straight Hair) कर सकती हैं। आप चाहें तो कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कोकोनट मिल्क एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। यह त्वचा के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। मगर, आपको कोकोनट ऑयल न मिले तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं आप साधार दूध से भी बालों को स्प्रे करते हुए उसे स्ट्रेट कर सकती हैं। आप अगर ऐसा रोज करेंगी तो कुछ ही दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे

कोकोनट मिल्क और कॉर्न स्टार्च जेल

इसे बनाने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च लें और इसमें 1 कप कोकोनट मिल्क, 4 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाएं। आपके जेल तैयार है। इसे आजमाने के लिए बालों को धोकर सुखा लें। फिर यह जेल स्कैल्प और पूरे बालों की लंबाई पर लगाएं। इसके बाद बालों को शावर कैप से कवर से ढंक लें और गर्म पानी से भीगे तौलिए को इसके ऊपर लपेटकर एक से डेढ़ घंटे तक रखें। इसके बाद बालों को पहले पानी से धोएं फिर माइल्ड शैंपू और कंडिशनर लगाएं। एक बार इस्तेमाल के बाद ही आपको अपने बालों में फर्क नज़र आ जाएगा।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

एलोवेरा आपको बहुत ही आसानी से बाजारों में मिल जाएगा। आपको इसका जैल बालों में लगाना है। आपको बता दें कि एलोवेरा में बहुत सारे एंजाइम होते हैं इनकी मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। इतना ही नहीं बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी एलोवेरा जैल बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आपको अपने बालों को नैचुरली स्ट्रेट करना है तो आपको अपने बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलानी होंगी। इस मिश्रण को आप बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 2 बार करेंगी तो कुछ दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

चेहरे को निखारने वाली मुल्तानी मिट्टी बालों को सीधा करने में भी बहुत मददगार है। यह नेचुरल स्ट्रेटनर का काम करता है। साथ ही यह कुदरती क्लींजिंग एजेंट भी है। इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडे की सफेदी, एक चम्मच चावल का आटा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को बालों में ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। और फिर मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सुलझा लें। एक घंटे बाद बालों पर दूध का स्प्रे कर लें। फिर 15 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

Tags: hair beautyhair care tipsstratight hairtips to get straight hair
Previous Post

अब खाएं आलू का आचार, देखें इसकी रेसिपी

Next Post

सर्दियों में साड़ी जैकेट बनाती हैं महिलाओं को फैशनेबल, यहां से ले आईडिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post
Saree

सर्दियों में साड़ी जैकेट बनाती हैं महिलाओं को फैशनेबल, यहां से ले आईडिया

यह भी पढ़ें

protein

इन फलो से मिलता है भरपूर प्रोटीन, शरीर के लिए होता है बहुत जरूरी

25/02/2022
Hema Malini

रामलला की हेमा मालिनी ने की पूजा अर्चना, शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें

17/02/2024
Agristack Scheme

प्रदेश में 4 स्तरीय कमेटी करेगी एग्रीस्टैक योजना का क्रियान्वयन

08/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version