• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के 8 हजार मठ-मंदिरों में शान से फहरेगा तिरंगा

Writer D by Writer D
11/08/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Tiranga
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे उत्साह से मनाने की तैयारी है।स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अयोध्या में गजब का उल्लास और उत्साह देखने को मिल रहा है। तैयारियां ऐसी हैं कि यहां हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) के साथ ही हर मंदिर तिरंगा अभियान को लेकर भी जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में लगभग 8 हजार मठ-मंदिर में शान से तिरंगा (Tiranga) फहराने की तैयारी है।

मंदिरों में राष्ट्रध्वज (Tiranga) फहराने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे प्रदेश में जगह जगह इसे लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं श्रीराम की नगरी अयोध्या के मंदिरों पर भी इस बार राष्ट्रध्वज तिरंगा (Tiranga) झंडा फहराए जाने की तैयारी की जा रही है।

आजादी का अमृत महोत्सव

20 हजार साधु-संत कर रहे जोर-शोर से तैयारी

राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन जैसी पौराणिक व ऐतिहासिक मन्दिरों सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर इसका भव्य आयोजन 15 अगस्त को होगा। मंदिरों में रह रहे संत-महन्त अपने-अपने स्थानों पर शान से तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान मंदिरों में रह रहे करीब 15 से 20 हज़ार साधु संत मौजूद होंगे, जो आज़ादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की एक नई मिसाल होगी।

देशभर के महंतों से करेंगे आह्वान

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महन्त राजू दास ने बताया कि जहां पर भी सनातन धर्म का मठ मंदिर है, सभी पर तिरंगा (Tiranga) झंडा फहराने की अपील संत, महंत, जगद्गुरू शंकराचार्य से हम आह्वान और निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवा के साथ-साथ तिरंगा भी हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। जब इस राष्ट्रीय उत्सव को मनाने का सरकार ने आह्वान किया है, कि हर घर तिरंगा फहराया जाए, तो यह तिरंगा उत्सव सभी को मनाना चाहिए। हर एक मंदिर में और हनुमानगढ़ी पर भी शान से तिरंगा फहराया जाएगा।

Tags: Amrit Mahotsavayodhya newshar ghar tiranga abhiyanup news
Previous Post

सीएम धामी को महिलाओं ने बांधी राखी, दीर्घ जीवन की कामना की

Next Post

सरहद की रक्षा करने वालों की रक्षा करेगा बहनों का रक्षा सूत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post

सरहद की रक्षा करने वालों की रक्षा करेगा बहनों का रक्षा सूत्र

यह भी पढ़ें

drowning

राप्ती नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

16/03/2024
CM Dhami

आपदा पीड़ितों की सेवा में जुटें कार्यकर्ता: सीएम धामी

15/08/2023
Dashrath Deep

श्रीराममंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version