• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

TMC और प्रशांत किशोर में अनबन, ममता बनर्जी एक्शन मोड

Writer D by Writer D
11/02/2022
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mamata banerjee

mamata banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पिछले साल पश्चिम बंगाल चुनाव में सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी पार्टी टीएमसी (TMC) को प्रशांत किशोर (Prshant Kishor) की पूरी मदद मिली थी। किशोर की कंपनी  I-PAC ने भी चुनावी रणनीति बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन अब  I-PAC और टीएमसी के बीच दूरियां बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला ममता सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को लेकर हैं जिन्होंने दावा कर दिया है कि उनके अकाउंट से “One Man One Post” को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की गई हैं। इस बारे में उनसे कोई परमीशन नहीं ली गई थी।

अब जानकारी के लिए बता दें कि टीएमसी ने पिछले साल जून में One Man One Post पहल को शुरू किया था। तब I-PAC कंपनी ने भी इसे अपनी स्वीकृति दी थी और कई युवा कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया था। तब  सीएम ममता बनर्जी ने भी इसकी पैरवी की थी। लेकिन फिर जब कोलकाता निकाय चुनाव के लिए Firhad Hakim को टिकट दिया गया तो ममता बनर्जी ने इसका समर्थन किया।ऐसे में पार्टी के अंदर ही One Man One Post के दावों को लेकर सवाल खड़े हो गए।  लेकिन अब इस पहल ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

ममता बनर्जी से मिलने के बाद बोले जावेद अख्तर, बंगाल ने हमेशा ‘क्रांतिकारी आंदोलनों’ का नेतृत्व किया

टीएमसी सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा है कि उन्हें बिना जानकारी में लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट किए गए हैं। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। अब इस विवाद पर I-PAC ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। I-PAC के मुताबिक वे किसी भी नेता की डिजिटल प्रापर्टी का इस्तेमाल नहीं करती है। जो भी ऐसे दावे कर रहा है, उसे या तो जानकारी नहीं है या फिर वो सिर्फ झूठ बोल रहा है। वहीं इस बात पर भी जोर दिया गया है कि जो सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए थे, वो सिर्फ बंगाल चुनाव से पहले तक सक्रिय थे। बाद में सभी पासवर्ड पार्टी को सौंप दिए गए थे और हर फैसला दल द्वारा ही लिया जा रहा था।

टेनिस खिलाड़ी TMC में शामिल, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली सदस्यता

वैसे अभी के लिए इस One Man One Post पहल की वजह से टीएमसी के अंदर ही एक अंदरूनी जंग शुरू हो गई है। अभिषेक बनर्जी के इस आइडिया को युवा नेताओं का तो पूरा समर्थन मिल रहा है, उन सभी की तरफ से ट्वीट कर भी सहमति जताई जा रही है। लेकिन कई दिग्गज इससे नाराज हो गए हैं। खबर तो ये भी है कि अब ममता बनर्जी अपने दम पार्टी को आगे बढ़ाना चाहती हैं। वे किसी भी बाहरी एजेंसी का इसमें हस्तक्षेप नहीं चाहतीं। यही कारण  है कि उनकी प्रशांत किशोर संग अनबन की खबरें चर्चा का विषय बन गई हैं।

अभी के लिए इस विवाद को सुलझाने के लिए खुद ममता बनर्जी एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने कल यानी की शनिवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी भी शामिल होने वाले हैं। खबर तो ये भी है कि अगर अभिषेक बनर्जी के मुद्दों को सुलझाया नहीं गया, तो वे अपने राष्ट्रीय महासचिव के पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

Previous Post

अखिलेश ने विकास कब्रिस्तान का करवाया है तो वोट भी वहीं से मिलेंगे : योगी

Next Post

‘स्टूल वाले नेता’ समाज को मान-सम्मान नहीं दिला सकते : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
नई दिल्ली

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
Next Post
akhilesh yadav

‘स्टूल वाले नेता’ समाज को मान-सम्मान नहीं दिला सकते : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Rupee

सड़क पर गिरे व्यापारी के 84 हजार रुपए, लूटने के लिए राहगीरों में मची होड़

20/11/2020

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बहरेपन की दवा करेगी कोरोना का खात्मा?

15/08/2020
haryana board

 हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं के डेटशीट, देखें पूरा शेड्यूल

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version