• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु की टीएमसी का बड़ा एलान, भाजपा के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Writer D by Writer D
26/02/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
TMC-BJP Alliance

TMC-BJP Alliance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) से पहले भाजपा (BJP) को तमिलनाडु में एक सहयोगी मिल गया है। दरअसल जीके वासन के नेतृत्व वाली पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस (TMC) ने भाजपा के साथ गठबंधन का एलान किया है। जीके वासन ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि तमिल मनीला कांग्रेस बतौर एनडीए सहयोगी भाजपा के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वासन ने ये भी कहा कि 27 फरवरी को पीएम मोदी की पालादम में होने वाली रैली में वह भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भाजपा का यह पहला आधिकारिक गठबंधन है। तमिल मनिला कांग्रेस ने तमिलनाडु का 2021 का विधानसभा चुनाव भी एआईएडीएमके और भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। TMC ने संकेत दिए हैं कि वे एआईएडीएमके के साथ अपना गठबंधन तोड़ लेंगे। एआईएडीएमके ने सितंबर 2023 में एनडीए से नाता तोड़ लिया था। हालांकि वासन ने साफ किया कि गठबंधन आने वाले दिनों में आकार लेगा और अभी सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होना है।

मीडिया से बात करते हुए जीके वासन ने कहा कि ‘आज हमें लगता है कि देश का आर्थिक विकास और सुरक्षा समय की जरूरत है। ऐसे में तमिल मनीला कांग्रेस ने भाजपा और इसके केंद्रीय गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है।’

‘रेलवे के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन’, करोड़ों रुपये की सौगात का एलान कर बोले पीएम मोदी

जीके वासन के एलान के बाद तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने टीएमसी चीफ से चेन्नई में मुलाकात की। मुलाकात के बाद अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो नैरेटिव बनाया गया है कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है, वह 2024 के आम चुनाव में टूट जाएगा। तमिलनाडु में भाजपा इस बार पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा की कोशिश थी कि एआईएडीएमके का साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, लेकिन एआईएडीएमके के गठबंधन से बाहर जाने के बाद भाजपा छोटी पार्टियों के साथ राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है।

Tags: National newstamilnadu newsTMCtmc-bjp alliance
Previous Post

‘रेलवे के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन’, करोड़ों रुपये की सौगात का एलान कर बोले पीएम मोदी

Next Post

यूपी में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
nursing

यूपी में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Jair Bolsonaro

इस देश के राष्ट्रपति की रुक नहीं रही हिचकियां, अस्पताल में भर्ती

15/07/2021
Deepak

जली हुई बाती से जिंदगी में भर जाएंगी खुशियां, ऐसे करें इस्तेमाल

12/09/2025
TV star Rahul Sudhir's mother dies, corona epidemic kills

टीवी स्टार राहुल सुधीर की माँ का हुआ निधन, कोरोना महामारी ने ली जान  

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version