• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन बीमारियों से बचने के लिए सर्दियों में रोज करें काजू का सेवन

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
kaju
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ड्राई फ्रूट्स में आने वाले काजू को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसे गुणों का खजाना भी कहते हैं, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ई भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह एंटी एजिंग का भी काम करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और दिल की बीमारी भी दूर होती है। आइए जानते हैं काजू के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी और कौन-कौन से फायदे होते हैं…

काजू का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोएंथोसायनीडीन्स और कॉपर पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं और पेट के कैंसर को दूर रखते हैं। इसमें विटामिन-ई और सेलेनियम जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में कैंसर को पनपने से रोकते हैं।

काजू को ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी कारगर माना जाता है। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को नियंत्रण में रखते हैं।

काजू हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और आपको बता दें कि कैल्शियम की तरह मैग्नीशियम भी हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आपको काजू का सेवन जरूर करना चाहिए।

काजू को हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ओलिक एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो हृदय के लिए लाभदायक होती है। इसके अलावा काजू के सेवन से मधुमेह यानी डायबिटीज भी नियंत्रण में रहता है। यह डायबिटीज को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा फायदे देता है।

Tags: "Health benefits of cashew nutbenefits of cashew nutcashew nutcashew nut benefitscashew nut benefits in hindiHealthkajuकाजू के फायदेकाजू के सेवन के फायदेकाजू खाने के फायदेकाजू खाने से क्या फायदा होता हैसर्दी में काजू खाने के फायदे
Previous Post

सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत

Next Post

सर्द मौसम में इन चार तरीकों से करें होंठो की देखभाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

29/10/2026
Malai Laddu
Main Slider

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
Next Post
soft lip

सर्द मौसम में इन चार तरीकों से करें होंठो की देखभाल

यह भी पढ़ें

Soldier shot himself in Badaun

बदायूं में सिपाही को नहीं मिली छुट्टी ,तो एसएसआई को मारी गोली, दोनों गंभीर

04/09/2020

नशे में धुत पिता ने की मासूम बेटे की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16/12/2020
Nityanand Rai

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 फिर से वापस नहीं हो सकता : नित्यानंद

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version