• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु युवाओं को बनाना होगा कौशलयुक्त : प्रो. सुरेंद्र दूबे

Jai Prakash by Jai Prakash
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, महाराजगंज, शिक्षा, श्रावस्ती, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर।सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में कुलपति – छात्र संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो सुरेन्द्र दुबे ने कहा कि आधुनिक गुरुकुल निर्मित करने में विद्यार्थी और शिक्षक दोनो ही अपनी महती भूमिका को पहचाने। दक्ष विद्यार्थी ही योग्य शिक्षक की कमाई होती है ।

शिक्षण संस्थानों की उत्कृष्टता का पर्याय उसका विद्यार्थी होता है। वास्तव में विद्यार्थी शिक्षण संस्थान की आत्मा होती है । विद्यार्थी का आचरण – व्यवहार ,चरित्र – संस्कार और बौद्धिक ज्ञान का सम्मुच्चय ही समग्र रूप में मानक शिक्षण संस्थान का आधार निर्मित करतें है । इस दृष्टि से विद्यार्थियों को तैयार करना शिक्षक का मुख्य उत्तरदायित्व होता है । इसलिए शिक्षकों को भी ज्ञान के नवीन अनुसन्धानों के प्रति आग्रही होना ही होगा ।

प्रत्येक बालक में अनन्त अंतर्निहित शक्तियां मौजूद होती है । उन अंतर्निहित शक्तियों को पहचानने और उसे निखारने वाला ही वास्तव में अच्छा और सच्चा शिक्षक है । विद्यार्थी के अंदर निहित चेतना को सही दिशा देकर उसे समाजोपयोगी बनने में शिक्षक और छात्र दोनों की महती भूमिका होती है। दर्शन से दृष्टि मिलती है इसलिए हमेशा चिंतन शील प्रवृत्ति का विकास किया जाना चाहिए । विद्यार्थी के अंदर ज्ञान प्राप्त करने की अखण्ड अभिलाषा ही उसके शिखर का मार्ग प्रशस्त करती है । शिक्षक का दायित्व होता है कि ज्ञान को रचनात्मक दिशा की ओर उन्मुख करे ।

प्रो सुरेन्द्र दुबे ने आगे कहा कि वर्तमान भारत युवाओं की संख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे अग्रणी देश है । यदि इन युवाओं को कौशलयुक्त कर दिया जाय तो भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है । रचनाधर्मी युवा निर्मित कर नए भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थाओं की सर्वाधिक भूमिका सर्वमान्य है । शिक्षक को इस चुनौती को स्वीकार कर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति देनी होगी ।
इस कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार की उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप में थी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो हरीश कुमार शर्मा ने स्वागत उद्धबोधन दिया, आभार ज्ञापन मुख्य नियन्ता डॉ दीपक बाबू ने किया तथा संचालन हिंदी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेनू त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ सतेंद्र दुबे, डॉ नीता यादव, डॉ सुनीता त्रिपाठी, डॉ सचिदानन्द चौबे, डॉ दिनेश प्रसाद, डॉ प्रगेश नाथ त्रिपाठी, डॉ संतोष सिंह, डॉ अरविंद रावत, डॉ जय सिंह यादव, डॉ सरिता सिंह, डॉ वंदना गुप्ता, डॉ शरदेंदु त्रिपाठी, डॉ अविनाश प्रताप सिंह, डॉ रविकांत शुक्ला सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: Vice Chancellor Kapilvastu University Siddharthnagar
Previous Post

सुष्मिता सेन की बेटी रेने का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

Next Post

एक ही परिवार के तीन बच्चों की हत्या में योगी की बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
CM Yogi suspended policemen

एक ही परिवार के तीन बच्चों की हत्या में योगी की बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह भी पढ़ें

नई शिक्षा नीति को एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, शिक्षा से जुड़ी योजनाएं लॉन्च की

नई शिक्षा नीति के 1 साल पूरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, शिक्षा से जुड़ी योजनाएं लॉन्च की

29/07/2021
नरेंद्र सिंह तोमर narendra singh tomar

आरएसएस नेता बोले- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सिर चढ़ा सत्ता का अहंकार

06/02/2021
murder

शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर नए घर में दफनाया, ऊपर से कर दिया सीमेंट का प्लास्टर

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version