• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रामपुर पहुंचेगे अखिलेश यादव, आज़म खान के समर्थन में निकालेंगे साइकिल रैली

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के रामपुर में आज सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ रहे हैं। यहां वे सांसद आजम खान के समर्थन में निकाली जाने वाली साइकिल यात्रा का नेतृत्व करेंगे। सपा मुखिया 5 किलोमीटर खुद साइकिल चलाएंगे। ये साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर से शुरू होगी। इससे पहले अखिलेश यादव यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से मौजूदा सांसद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर शासन और प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्लाह आजम खान पिछले एक साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेकर निभाने की ठानी है।

अखिलेश यादव जौहर यूनिवर्सिटी के बराबर मैदान में सबसे पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और साथ ही वे खुद भी इस साइकिल रैली में साइकिल चलाते हुए नजर आएंगे. साइकिल रैली आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से शुरू होगी। रास्ते में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिन पर बड़े-बड़े स्लोगन लिखे गए हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के सम्मान में साइकिल रैली मैदान में. उसके अलावा समाजवादी पार्टी को 2022 में लाना है और जौहर यूनिवर्सिटी को बचाना है, इस तरह के स्लोगन तमाम होर्डिंग पर लिखे हुए हैं।

संभल: पातालेश्वर महादेव मंदिर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस आयोजन को लेकर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को 1:00 बजे रामपुर पहुंचेंगे। अभी ये निश्चित नहीं है कि वे सीधे सभा स्थल आएंगे या सांसद आजम खान के निवास पर जाएंगे। सभा स्थल पर वे प्रेसवार्ता करेंगे। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधायक भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि साइकिल रैली हमसफर से जेल रोड, वहां से किला और किले से मिस्टन गंज होते हुए अंबेडकर पार्क पर समाप्त होगी। उसके अगले दिन 13 मार्च को यहां से साइकिल रैली दूसरे जिले के लिए रवाना हो जाएगी। इस साइकिल रैली का समापन लखनऊ में होगा। 13 मार्च को इस रैली को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रामपुर अंबेडकर पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सपा महिला सभा की नेता अनीता यादव ने बताया कि इस साइकिल रैली की शुरुआत रामपुर से होगी और पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल यात्रा का आयोजन होगा।

Tags: akhilesh yadavazam khanRampur News
Previous Post

उत्तर प्रदेश में इवेंट मैनेजमेंट की सरकार : अजय कुमार लल्लू

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम मोदी की मंशा लोग रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: एके शर्मा

11/09/2024
ICAI CA

इस दिन से डाउनलोड करें बीएड एग्जाम के एड्मिट कार्ड, दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

09/07/2021
Pulwama Attack

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version