• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है हरियाली तीज, जानें इसकी परंपरा और मनाने की वजह

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
hariyali teej

hariyali teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाली तीज सावन महीने का एक महत्वपूर्ण पर्व है. यह दिन सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत मायने रखता है. सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. कुछ जगहों पर इसे कजली तीज भी कहा जाता है.

हरियाली तीज आज मनाई जाएगी. तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन सुहागन स्त्रियां व्रत रखती हैं. मां पार्वती और शिव जी  की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं.

हरियाली तीज पर महिलाएं बागों में झूला झूलती हैं और अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाती हैं. आइए आपको बताते हैं कि सबसे पहले हरियाली तीज का व्रत किसने रखा था और यह क्यों मनाया जाता है.

राजा हिमालय की पुत्री पार्वती ने रखा था व्रत

हरियाली तीज का व्रत सबसे पहले राजा हिमालय की पुत्री पार्वती ने रखा था. कहा जाता है जिसके फलस्वरूप उन्हें शंकर जी स्वामी के रूप में प्राप्त हुए थे. इसलिए हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए माता पार्वती से प्रार्थना करती हैं. वहीं सुहागनें इस दिन व्रत रखकर माता पार्वती और शिव जी से सौभग्य और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव ने पार्वती जी को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था. मान्यता है कि इस दिन जो भी कन्या पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखती है उसके विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

हरियाली तीज का व्रत

इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है. इसके बाद तीज की कथा सुनी जाती है. कथा समापन के बाद महिलाएं मां गौरी से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके बाद घर में उत्सव मनाया जाता है और भजन व लोक गीत गाए जाते हैं. यह व्रत करवा चौथ से भी ज्यादा कठिन होता है. महिलाएं पूरा दिन बिना भोजन और जल के ग्रहण किए रहती हैं और दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत का पारण करती हैं.

हरियाली तीज की परंपरा

इस दिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरी चूड़ियां, सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी भी लगाती हैं. इस दिन बागों में झूला-झूलने की परंपरा भी है. इस दिन लड़कियों के मायके से श्रृंगार का सामान और मिठाइयां आती हैं. नवविवाहिताओं के लिए यह बहुत खास होता है. इस दिन लोग गीत भी गाए जाते हैं.

Tags: hariyali teej 2021hariyali teej shubh muhurathariyali teej vrat. hariyali teej katha
Previous Post

विटमिन और मिनरल से भरपूर नारियल आपके शरीर को रखेगा स्वस्थ

Next Post

सुहागिनों का त्योहार है हरियाली तीज, ये है पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
hariyali teej

सुहागिनों का त्योहार है हरियाली तीज, ये है पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

उर्फी जावेद ने फोटोशूट में पैंट को रखा अनबटन, ट्रोल्स बोले- अरे…..

11/01/2022
PM Kisan Nidhi

31 जुलाई से पहले कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक जाएंगे रुपए

21/06/2022
pm modi

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वो बात-बात पर संसद छोड़ देते हैं

09/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version