• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब-कहां देगा दिखाई

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 15 दिनों के अंदर लगने वाला ये दूसरा ग्रहण है। ज्योतिष में इतने कम समय के अंतराल पर पड़ने वाले ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस साल कुल मिलाकर 4 ग्रहण लग रहे हैं। दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लग चुका है जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। वहीं 10 जून के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। आइए जानते हैं आज लगने वाले इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी खास बातें।

सूर्य ग्रहण का समय

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानी आज लग रहा है। इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसके अलावा इस दिन शन‍ि जयंती और वट साव‍ित्र‍ि व्रत भी है। ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर

सूर्य ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इस राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ग्रहण का कुछ ना कुछ सभी राशियों पर पड़ेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

10 जून को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में आंशिक रूप में दिखाई देगा। जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। NASA के मैप के मुताबिक, ये सूर्य ग्रहण भारत में सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।

क्या हैं सूतक के नियम

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार सूतक के नियम वहीं माने जाते हैं, जहां ये ग्रहण दिखाई देता है। इस सूर्य ग्रहण के नियम अरुणाचल प्रदेश के उस हिस्सों में ही लागू होंगे जहां ये ग्रहण दिखाई देगा। बाकी भारत में सूतक के कोई नियम मान्य नहीं होंगे।

आज है साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण, इस दौरान न करें ये काम

भारत पर इसका असर

ये सूर्य ग्रहण लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। इसलिए सूतक के नियम सिर्फ इन्हीं जगहों पर माने जाएंगे। बाकी भारत के सारे हिस्सों में ना तो सूतक काल माना जाएगा और ना ही इस दौरान किसी तरह के कार्यों पर पाबंदी होगी। हालांकि नक्षत्र और राशि में लगने का असर जातकों पर जरूर पड़ेगा। ज्योतिष में 15 दिन के अंदर दो ग्रहण पड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

सूर्य ग्रहण पर दिखेगा रिंग ऑफ फायर

10 जून को लगने वाला ग्रहण रिंग ऑफ फायर यानी एक आग निकलती अंगूठी की तरह दिखाई देगा। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक साथ संरेखित होते हैं और चंद्रमा सूर्य के बीच के भाग को पूरी तरह ढक लेता है तो उस समय सिर्फ सूर्य के चमकीले किनारे नजर आते हैं। ग्रहण की इस स्थिति को रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।

जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है इस स्थिति को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का प्रभाव तीव्र होता है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढंक लेता है तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। जब चंद्रमा सूर्य के कुछ भाग को ही ढंक पाता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं चंद्रमा जब सूर्य को बीचोंबीच ढंक लेता है तो इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

ग्रहण देखते समय क्या सावधानियां बरतें

आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखाना चाहिए. इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Tags: Solar Eclipsesurya grahan 2021
Previous Post

बंद पड़ी क्लीनिक में हो रहा था ये काम, देख कर उड़ गए लोगों के होश

Next Post

क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला हूं? : राकेश टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Rakesh Tikait

क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला हूं? : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें

शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम नहीं समझना चाहिए : आनंदीबेन

16/12/2021
Love Jihad

शादी के नाम पर यौन शोषण, हिन्दू युवती बोली- ‘लव जिहाद’ है कुनाल बने ताहिर का मकसद

30/11/2020
CM Yogi

एक वोट की ताकत से खत्म हुआ है पांच सदी का इंतजार : योगी

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version