• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मौनी अमावस्या पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान, जानें महत्व

Writer D by Writer D
01/02/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या होती है। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या सभी अमावस्याओं में काफी महत्वपूर्ण होती है। हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व होता है।

इस महीने में स्नान, दान किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चाना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस साल मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को है। अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या और मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौमी अमावस्या भी कहा जाता है।

आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त, इस दिन बनने वाला शुभ योग और महत्व।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – जनवरी 31, 2022 को दोपहर 02:18 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – फरवरी 01, 2022 को सुबह 11:15 बजे

मौनी अमावस्‍या पर स्‍नान और दान-  फरवरी 01 को सुबह 11।15 बजे तक

वैसे तो अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर बाद से शुरू हो रही है जिससे इस दिन पितरों का श्राद्ध आदि किया जा सकता है वहीं,  स्नान और दान 1 फरवरी को सूर्योदय के बाद किया जाएगा।

मौनी अमावस्या पर बन रहा है शुभ योग

1 फरवरी 2022 को अमावस्या तिथि के दिन महोदय और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने रहे हैं। जिस कारण इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह योग काफी पुण्यदायक हैं ऐसे में इस दिन किसी पवित्र स्थल और नदियों में जाकर स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस साल मौनी अमावस्या पर धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र का गोचर होगा। मकर राशि में चंद्रमा, शनि और सूर्य देव संचरण करेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मौनी अमावस्या पर  27 साल बाद मकर राशि में शनि देव और सूर्य देव गोचर करेंगे।

मौनी अमावस्या का महत्व

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत का विशेष महत्व होता है। मौन व्रत का अर्थ खुद के अंतर्मन में झांकना, ध्यान करना और भगवान की भक्ति में खो जाने से है। धार्मिक मान्यता है कि मौन व्रत रखने से आध्यात्मिक चेतना का विकास  होता है। इसके अलावा इस दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि कर्म भी किए जाते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है गंगा नदी में स्नान

धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक, मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी का पानी अमृत बन जाता है। ऐसे में इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या के दिन किस तरह करें स्नान

इस दिन स्नान करने से पहले संकल्प लें। सबसे पहले पानी को अपने सिर पर लगाएं और प्रणाम करें। इसके बाद स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। फिर पानी में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस दिन स्नान के बाद तिल, तिल के लड्डू या कंबल का दान करना काफी शुभ माना जाता है।  इस दिन दान करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद सभी दोष खत्म हो जाते हैं।

Tags: mauni amavasya 2022mauni amavasya daanMauni Amavasya muhurat
Previous Post

मंगलवार के दिन कर लिया ये काम तो हनुमान जी कर देंगे आपकी सारी परेशानियाँ दूर

Next Post

इस एक चीज का नहीं जुटा पाया साहस तो सातों जन्म हो जाएंगे बेकार

Writer D

Writer D

Related Posts

black raisins
फैशन/शैली

गर्भावस्था के लिए फायदेमंद होती है ये छोटी सी चीज

05/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
Next Post

इस एक चीज का नहीं जुटा पाया साहस तो सातों जन्म हो जाएंगे बेकार

यह भी पढ़ें

fire safety officers

योगी सरकार देगी दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, फायर सेफ्टी ऑफिसर बनेंगे युवा

17/04/2025
राहुल गांधी Rahul Gandhi

वायनाड के सांसद राहुल गांधी नहीं कर सके स्कूल का ऑनलाइन उद्घाटन

15/10/2020
CM Dhami

बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई: मुख्यमंत्री

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version