• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज पीएम देंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जालौन
0
Bundelkhand Expressway

Bundelkhand Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। आजादी के बाद से अब तक उपेक्षित रहे उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के विकास और रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त करने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) उद्घाटन के लिए बनकर तैयार है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की महत्वकांक्षी राष्ट्रीय परियोजनाओं का नया सोपान है। प्रधानमंत्री मोदी आज (शनिवार) अपराह्न इसे लोकार्पित करेंगे। इसकी लंबाई 296 किलोमीटर है। यह भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के भरतकूप के गोंड़ा गांव से शुरू होकर इटावा के कुदरैल में खत्म होता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) के लोकार्पण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री मोदी जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा के पास इसका लोकार्पण करेंगे। यहां पांच किलोमीटर के दायरे में एक्सप्रेस-वे को सजाया गया है। इस अवसर के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री होंगे।

आदरणीय PM श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से आज प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अभूतपूर्व भूमिका निभाने जा रहे ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ का उद्घाटन होगा।

यह एक्सप्रेस-वे ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में समृद्ध बुंदेलखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 15, 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से दिल्ली से चलकर सुबह 10:30 बजे कानपुर स्थित वायु सेना के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। सुबह 10:35 बजे कानपुर से तीनों हेलीकाप्टर से 11ः20 बजे जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा पहुंचेंगे। यहां एक्सप्रेस-वे पर सात हेलीपैड बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 12:45 बजे तक लोकार्पण समारोह में रहेंगे। जालौन में वह लगभग डेढ़ घंटे का समय गुजारेंगे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण करेंगे। प्रधानमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपराह्न 1ः00 बजे जालौन से चलकर 1:45 बजे कानपुर पहुंचेंगे। 1:50 बजे वो कानपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

The state-of-the-art Bundelkhand Expressway passes through 7 districts. The local economy will benefit tremendously due to it. There will be great industrial development in the region and this would bring more opportunities for the local youth. https://t.co/FAkvBskOVf

— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2022

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने लोकार्पण समारोह की भव्य तैयारी की है। समारोह में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। इतने लोगों को व्यवस्थित बैठाने की व्यवस्था की गई है।

अकाल और सूखे को झेल चुके बुंदेलखंड के लोगों को एक्सप्रेस-वे की सौगात देने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है-16 जुलाई बुंदेलखंड क्षेत्र की मेरी बहनों और भाइयों के लिए विशेष दिन है। जालौन जिले में एक कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा। इस क्षेत्र में बड़ाऔद्योगिक विकास होगा और इससे स्थानीय युवाओं के लिए अधिक अवसर आएंगे।

Tags: budelkhand expresswaycm yogijalaun newspm modiup news
Previous Post

हाई ब्लड प्रेशर में संजीवनी बूटी है नारियल पानी

Next Post

कोरोना की फुल स्पीड, डरा रहे है मौत के आंकड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
Next Post
Corona

कोरोना की फुल स्पीड, डरा रहे है मौत के आंकड़े

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

भाजपा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ के एमओयू किए: भजनलाल शर्मा

21/10/2024
CM Yogi

रोम की संस्कृति में पले-बढ़े ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिरः मुख्यमंत्री

30/09/2024
Arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version