• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 लाख मतदाताओं के हाथ में है आज 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Writer D by Writer D
26/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बाराबंकी, राजनीति
0
voters

voters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जिले की कुल छह विधानसभा क्षेत्रों के 51 प्रत्याशियों (Candidates) के भाग्य का फैसला आज 22 लाख मतदाताओं (Voters) के हाथ में है। इनमें से छह प्रत्याशियों के सिर पर जीत का सेहरा होगा। अन्य 45 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ेगा।

मतदाताओं का यह फैसला रविवार की शाम पांच बजे तक ईवीएम में कैद हो जाएगा और 10 मार्च को जिन्न की तरह प्रकट होकर फैसला सुनाएगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार की शाम तक ही पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थल मतदान केन्द्रों पर पहुंच गईं। उधर शनिवार की देर शाम तक सभी प्रत्याशी अंतिम दांव लगाने में लगे रहे। सभी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों में कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद व हैदरगढ़ हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया और जनता से स्वयं को जिताने की अपील की। सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी लोगों को लुभाने में लगे रहे। इन पार्टियों के नेताओं ने भी लोगों को लुभाने के लिए आश्वासनों का पिटारा खोल दिया। चारों ओर मुफ्त, मुफ्त का माहौल ऐसे बनाया गया जैसे मल्टीनेशनल कंपनियां बाजार में अपना उत्पाद बेचने के लिए बनाती हैं।

यूपी उपचुनाव : सात विधानसभा क्षेत्र में आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

जनता पशोपेश में है कि बेहतर कौन है किसे वोट दिया जाए किसे नहीं। फलां को वोट देने से यह लाभ मिलेगा। फलां को वोट देने से यह लाभ मिलेगा। राजनीतिक गणितज्ञ धर्म व जातीय आधार पर हार-जीत का आंकड़ा लगाए बैठे हैं कि फलां जीत रहा है। जबकि हकीकत में इस बार मतदाता जागरूक हो चुका है और धर्म जाति से ऊपर उठकर मतदान करना चाह रहा है। यह और बात है कि मतदाता मौन साधे है। वह कुछ भी बोलने से कतरा रहा है, बल्कि वह सामने से पूछने वाले से ही पूछता है कि कौन बेहतर है और किसे वोट दिया जाए?

सवाल के बदले मतदाता की ओर से भी सवाल ही आता है। जवाब नहीं। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपना-अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। फिर भी जिले की इन छह विधानसभा क्षेत्रों में रामनगर, बाराबंकी व दरियाबाद को छोड़कर सभी सीटों पर सपा व भाजपा के बीच ही मुकाबला होने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि किसी भी प्रत्याशी को कमतर नहीं आंका जा सकता हैै। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा बसपा व भाजपा के बीच मुकाबला होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में सपा व बसपा के बीच ही सीधा मुकाबला दिख रहा है। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, बसपा व सपा के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी राजा रीतेश कुमार सिंह के बीच मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। बहरहाल कौन कितने पानी में है इसका फैसला तो मतदाता ही करेगा और वह भी आज।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बाबा शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि ‘दंगेश’ कौन है : अखिलेश यादव

Next Post

उप्र में पिछले 30 वर्षों से केवल जाति एवं धर्म की राजनीति हो रही है : प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post

उप्र में पिछले 30 वर्षों से केवल जाति एवं धर्म की राजनीति हो रही है : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

ashutosh tandon

लखनऊ की सभी सड़कें 15 नवम्बर तक हो जाये गड्ढा मुक्त : आशुतोष टंडन

29/09/2021
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 388 पॉइंट्स बढ़कर 56,247 पर हुआ बंद

02/03/2022

वर्ष 2021: शिक्षा और कोविड-19

29/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version