• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
rain

rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली के बाद से बढ़े प्रदूषण की जबरदस्‍त मार झेल रहे देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाके के लिए मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से राहत देने वाली खबर आयी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटे में दिल्‍ली के अलावा हरियाणा, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्‍ली के अलावा अगले दो घंटे में बारिश होने की संभावना है, उसमें हरियाणा का फारुखनगर, यूपी के अलीगढ़ के देबई, नरौरा, सहसवान और अतरौली शामिल हैं। जबकि इस दौरान राजस्थान में भरतपुर और महानीपुर बालाजी में हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

बारिश के चलते ठंड में भी जोरदार इजाफा होगा और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक आ सकता है। जबकि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। दिसंबर के तीसरे पखवाड़े तक न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री के बीच तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक आने के आसार हैं। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मुसीबत बढ़ सकती है, क्योंकि इतनी अधिक ठंड में बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते महाराष्‍ट्र, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बादलों की चाल को देखते हुए 6 दिसंबर तक गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी होने की संभावना है।

चक्रवात ‘जावेद’ ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

इससे पहले बुधवार को स्काईमेट की तरफ से कहा गया था कि मौसमी परिवर्तन की वजह से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में साइक्लोनिंग सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है। जबकि 4 और 6 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। 5 दिसंबर को बारिश की सबसे अधिक गतिविधियां होंगी। हवाएं काफी तेज चलेंगी। इस दौरान सुबह व शाम के समय उत्तर भारत में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

Tags: metrorogical departmentNational newsRain alertWeather NewsWeather updates
Previous Post

B-Tech के छात्र के साथ यूनिवर्सिटी में कुकर्म, आरोपी HoD गिरफ्तार

Next Post

टल सकता है टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका का दौरा, BCCI ने मांगा समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post

टल सकता है टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका का दौरा, BCCI ने मांगा समय

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव बोले- ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली है सरकार

04/09/2020
murder

बिट्टू हत्याकांड में 2 आराेपित गिरफ्तार, 3 फरार

10/11/2021
Arvind Kejriwal

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, AAP ने कहा- ग़ैर कानूनी है समन

02/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version