• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज प्रदेश में महिलाएं-बेटियां निडर होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद देश में राजनीतिक एजेंडे में बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार महिलाओं, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर काम कर रही है। मौजूदा समय में प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है। खासतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में महिलाएं बेटियां बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज महिलाएं निडर होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। प्रदेश में साढ़े चार साल में सवा चार लाख नौकरी दी गयी है। इसमें बड़ी संख्या में बेटियों को नौकरी मिली है। हम जल्द ही चुनाव में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से इस बदलाव को प्रदेश की प्रत्येक महिला तक पहुंचाने की अपील की।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में बोल रहे थे। वह मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन को वीरांगना बताया।

कहाकि महिला मोर्चा के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी ने देश के एजेंडे को बदला है। आजादी के बाद राजनीति के एजेंडे की धुरी बदलने का काम पीएम मोदी ने ही किया है। इसमें किसान पलायन का रास्ता नहीं चुनेगा, जिसमें एक महिला किसी का पिछलग्गू बनने के बजाए नेतृत्व करने वाली होंगी। सुप्रीम कोर्ट की जज बनी हैं। मोदी के कार्यकाल में सबसे ज्यादा राज्यपाल महिला बनीं हैं। वित्त मंत्री महिला हैं। लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन बनीं। विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने किस तरह काम किया, हम सबने देखा है।

‘बाबूजी’ की अस्थि कलश यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा, नम आंखों से लोगों ने किया याद

उन्होंने कहा कि हम अपनी बात मुखरता से नहीं कह पाते हैं, इस कमजोरी को दूर करने की जरूरत है। सैकड़ों वर्षों से भारत की महिलाएं तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं से जकड़ी थीं। मोदी सरकार ने उससे मुक्त किया है। हमें उन्हें जोड़ना है। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रम के तहत हमारी सरकार काम कर रही है।

बताया कि अभी प्रदेश में पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए हैं। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण की व्यवस्था है। 54 और 56 फीसदी महिलाएं ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की हैं। इसलिए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना और समाज को उनका नेतृत्व प्रदान करना होगा। यदि महिला मोर्चा ने यह काम किया तो प्रदेश की आधी आबादी को पार्टी के साथ जोड़ने में सफल होंगी। पार्षद, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को जोड़ना होगा। कहा कि हम देखते हैं कि यह संख्या भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी के साथ होगा या फिर महिला मोर्चा के साथ।

सीएम योगी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मिशन शक्ति के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की भी अपील की। कहाकि पहले महिलाएं अपनीं शिकायत नहीं कर सकती थीं। आज 1090 पर कभी भी शिकायत कर सकती हैं। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं 181 पर शिकायत कर सकती हैं। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन सबसे अलग थाने पर जाकर शिकायत कर सकती हैं। प्रत्येक थाने में यह व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था प्रत्येक तहसीलों में भी की गई है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने CM योगी आदित्यनाथ से की भेंट, आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

उन्होंने बताया कि पहले महिलाएं पुलिस में बहुत कम भर्ती होती थीं। हमारी सरकार आई तो 20 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। आज हमारे प्रदेश में 30 हजार महिला पुलिस कर्मी काम कर रही हैं। उन महिलाओं को कागजी कार्यवाही में ही लगाया जाता था। सरकार ने महिलाओं को बीट सिपाही व इंचार्ज बनाने का निर्णय लिया। आज वे महिला पुलिस कर्मी शहर से लेकर गांव तक जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुन रही हैं। महिला स्वयं सहायत समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। मोर्चा कार्यकर्ताओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ने को कहा। रसोइयां, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को यदि भाजपा से जोड़ने का काम किय गया तो संगठन बहुत मजबूत होगा।

कहाकि प्रदेश सरकार बालिकाओं को पढ़ाई के लिए 15 हजार और शादी के 51 हजार रुपये दे रही है। अबतक सवा दो लाख युवतियों को इस योजना के माध्यम से विवाह किया गया है। 42 लाख पीएम आवास योजना का लाभ प्रदेश को मिला है। इसमें ज्यादातर महिलाएं हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, महिला मोर्चा प्रभारी विजय बहादुर पाठक समेत मोर्चा की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

‘बाबूजी’ की अस्थि कलश यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा, नम आंखों से लोगों ने किया याद

Next Post

मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कन्नौजिया पर कसा शिकंजा, प्रशासन ने जब्त की संपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कन्नौजिया पर कसा शिकंजा, प्रशासन ने जब्त की संपत्ति

यह भी पढ़ें

CM Dhami

दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम धामी, भूपेन्द्र कंडारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

11/12/2025
car accident

दो कारों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

08/08/2021
Police Constable vacancy

CSBC बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इंटरमीडिएट लेवल का होगा सिलेबस

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version