• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज का नया भारत, नई दुनिया के साथ चलने के लिए तैयार है : मोदी

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को भारतीय उद्योग जगत के नए संकल्पों और नए लक्ष्यों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर बताते हुए आज कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का बहुत बड़ा दायित्व भारतीय उद्योगों पर है।

श्री मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ(सीआईआई) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि सीआईआई की ये बैठक इस बार 75वें स्वतंत्रता दिवस के माहौल में, आज़ादी के अमृत महोत्सव के बीच हो रही है। ये बहुत बड़ा अवसर है, भारतीय उद्योग जगत के नए संकल्पों के लिए, नए लक्ष्यों के लिए।

उन्होंने कहा कि आज का नया भारत, नई दुनिया के साथ चलने के लिए तैयार है। जो भारत कभी विदेशी निवेश से आशंकित था, आज वो हर प्रकार के निवेश का स्वागत कर रहा है। आज स्थिति तेज़ी से बदल रही है। देशवासियों की भावना, भारत में बने उत्पादों के साथ है। कंपनी भारतीय हो, ये जरूरी नहीं, लेकिन आज हर भारतीय, भारत में बने उत्पाद को अपनाना चाहता है।

किन्नौर हादसा: PM मोदी ने सीएम जयराम को किया फोन, मदद का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमें लगता था कि जो कुछ भी विदेशी है, वही बेहतर है। इस मनोविज्ञान का परिणाम क्या हुआ, ये भारतीय उद्योग के दिग्गज भलीभांति समझते हैं। हमारे अपने ब्रांड भी, जो हमने सालों की मेहनत के बाद खड़े किए थे, उनको विदेशी नामों से ही प्रचारित किया जाता था।

उन्होंने कहा कि आज भारत के युवा जब मैदान में उतरते हैं, तो उनमें वो हिचक नहीं होती। वे मेहनत करना चाहते हैं, वे जाेखिम उठाना चाहते हैं, वे नतीजे लाना चाहते हैं। अब हमारे युवाओं में यह भावना आ गयी है कि हम इस देश से हैं। इसी प्रकार का आत्मविश्वास आज भारत के स्टार्टअप में है।

CM पुष्कर ने की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि हमारे उद्योग पर देश के विश्वास का ही नतीजा है कि आज सरल कारोबारी माहौल बढ़ रहा है और जीवनयापन में सुगमता आ रही है। कंपनी कानून में किए गए बदलाव इसका बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आज देश में वो सरकार है जो राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा जोखिम उठाने के लिए तैयार है। जीएसटी इतने सालों तक सिर्फ इसलिए अटका रहा क्योंकि जो पहले सरकार में थे वे राजनीतिक जोखिम लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हमने न सिर्फ जीएसटी लागू किया बल्कि आज रिकार्ड जीएसटी भी संग्रह हो रहा है।

Tags: Confederation of Indian Industrydelhi newsNational news
Previous Post

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘अमृत महोत्सव’ के संबंध में बैठक आयोजित की

Next Post

 8 मार्गों के स्वीकृत कार्यों हेतु रू. 6.8320 करोड़ की धनराशि की गयी आवंटित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

07/12/2025
CSC
उत्तराखंड

DM के निर्देश पर छापेमारी जारी—ऋषिकेश के जनसेवा केंद्र पर प्रशासन ने जड़ा ताला

07/12/2025
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर ने सौजन्य भेंट की

07/12/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

समाज को मजबूत और संगठित होना समय की आवश्यकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

07/12/2025
Goa nightclub fire: CM Dhami spoke to CM Sawant
Main Slider

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से की बात

07/12/2025
Next Post
keshav maurya

 8 मार्गों के स्वीकृत कार्यों हेतु रू. 6.8320 करोड़ की धनराशि की गयी आवंटित

यह भी पढ़ें

priyam garg

19 साल के प्रियम गर्ग ने आइपीएल करियर का पहली फिफ्टी 23 गेंदों पर

03/10/2020
CM Vishnu dev Sai

CM साय ने शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा के निधन पर व्यक्त किया शोक

26/07/2024
block pramukh nimonation

ब्लॉक प्रमुख नामांकन में जमकर हुआ बवाल, सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई भिड़ंत

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version