• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसा क्या हुआ 10वीं में 97% लाने वाले टॉपर ने कर ली सुसाइड, मचा कोहराम

Writer D by Writer D
02/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जिलेर में इंटर के मेधावी छात्र रौनक पाठक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। यह घटना उस समय की है, जब रौनक घर से बाइक लेकर निकला था। परिवार सदमे में है। अभी तक खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पढ़ाई के दबाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल और लैपटॉप की जांच शुरू कर दी है, जिससे कि सही वजह का पता लगाया जा सके।

घटना कानपुर के जूही यार्ड के पास सोमवार सुबह घटी। रौनक बृज किशोरी देवी मेमोरियल स्कूल में पढ़ता था और हाईस्कूल में सिटी टॉपर रहा था। उसने 97.04 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया था। पड़ोसियों और शिक्षकों के अनुसार, रौनक का स्वभाव शांत था और वह पढ़ाई में हमेशा आगे रहता था। स्कूल में वह टॉपर्स की सूची में शुमार था और आगे बढ़ने का जज्बा रखता था।

रविवार को उसका फिजिक्स का प्री-बोर्ड एग्जाम था, जिसके बाद सोमवार सुबह वह घर से यह कहकर निकला कि उसे कुछ सामान लेना है। परिवार को उस वक्त कोई संदेह नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद ही दिल दहला देने वाली खबर मिली।

रौनक के पिता आलोक पाठक प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में मां ललिता और बड़ी बहन मिनी भी हैं। पिता आलोक ने बताया, “सुबह 6:30 बजे रौनक बाइक लेकर कहीं निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो हमने उसे कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके दोस्तों से पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। हम घबरा गए और उसे खोजने निकले। रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो उसकी बाइक किनारे खड़ी मिली। कुछ कदम आगे बढ़े तो पटरियों पर रौनक का शव खून से लथपथ पड़ा था।” बेटे की लाश देखकर मां ललिता बेसुध हो गईं। होश आने पर वह बार-बार यही कह रही हैं, “ऐसी क्या मजबूरी थी कि रौनक ने अपनी जान दे दी? उसके बिना अब हमारा क्या होगा?”

घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पढ़ाई का प्रेशर या कोई अन्य तनाव हो सकता है। रौनक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल डिवाइसों की जांच से कोई सुराग मिल सकता है। रौनक की मौत से इलाके और स्कूल में गम का माहौल है। सभी की जुबान पर एक ही सवाल है, आखिर क्या कारण रहा कि इतने मेधावी छात्र ने इस तरह से अपना जीवन समाप्त (Suicide) कर लिया।

Tags: kanpur newsSuicide
Previous Post

IPL 2026 Auction से गायब हुआ दिग्गज खिलाड़ी, कमाए थे 92 करोड़ रुपये

Next Post

खालिदा जिया की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताई चिंता तो BNP ने कर दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
PM Modi-Khaleda Zia

खालिदा जिया की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताई चिंता तो BNP ने कर दी ये बात

यह भी पढ़ें

suicide

साहूकार से परेशान किसान ने की आत्महत्या

24/06/2022
platelets

बुखार के साथ प्लैटलैट्स गिरने की जाने क्या होती है वजह, कैसे होता है इलाज

27/06/2021
answer key

UGC NET की आन्सर की जारी, यहां करें चेक

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version