• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रैक्टर-टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, टैंकर चालक की जलकर मौत

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली जिले में शुक्रवार की दोपहर डीजल से भरा एक टैंकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई। जब तक लोग राहत-बचाव के लिए दौड़े, आग और भड़क चुकी थी।

इस बीच टैंकर का ड्राइवर राजू पटेल केबिन में ही फंसा रह गया। उसे लोगों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। राजू लोगों की आंखों के सामने जिंदा जल गया। हादसे में टैंकर क्लीनर सुरक्षित है। वह बाहर आ गया था। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे-2 पर चंदौली मझवार स्टेशन के सामने का है।

जिस हॉस्पिटल में 50 साल रहे डॉक्टर, वहां नहीं मिला वेंटिलेटर

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ हाइवे वाहनों का आवागमन रोक दिया। जिससे लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। दरअसल, अलीनगर के भारत पेट्रोलियम डिपो से डीजल लेकर एक टैंकर सैयदराजा के लिए निकला था। टैंकर सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा रोड के पास नेशनल हाइवे-2 पर पहुंचा ही था कि आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे टैंकर, ट्रैक्टर से टकरा गया। इस दौरान टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और टैंकर का ड्राइवर राजू उर्फ राजीव पटेल (26 साल) केबिन में स्टेयरिंग के नीचे फंस गया। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेज होने लगी।

आसपास के लोग मौके पर दौड़े। टैंकर में फंसे राजू को लोगों ने निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इस दौरान आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते राजू की आग में जलकर मौत हो गई। इस घटना से नेशनल हाईवे-2 पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

मतदाताओं को लुभाने के लिये पैसे बांटते बीएसएफ जवान समेत दो गिरफ्तार

मामले की जानकारी होते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि टैंकर में भरे डीजल में आग नहीं लगी। नहीं तो फिर बड़ा विस्फोट होता और सैकड़ों की जाने जा सकती थीं।  मृतक राजू सोनभद्र जिले के पन्नूगंज का रहने वाला था। टैंकर अलीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Tags: accident newsup news
Previous Post

जिस हॉस्पिटल में 50 साल रहे डॉक्टर, वहां नहीं मिला वेंटिलेटर

Next Post

प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालन के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

A friend was called on Eid and murdered.
Main Slider

आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं…, ईद पर बुला दोस्त को कर दिया हलाल

30/05/2026
Nitin Naveen offered prayers at Tapkeshwar Mahadev Temple
Main Slider

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

30/05/2026
Power crisis may increase in the state
Main Slider

उत्तर प्रदेश में गहराया बिजली संकट, एक साथ कई पावर प्लांट फेल होने से चरमराई पूरी व्यवस्था

30/05/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Next Post
Hospitals

प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालन के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

यह भी पढ़ें

MiG-21

वायु सेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

25/08/2021
relationship

मानिसक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी अहम होते हैं रिश्ते

14/12/2021
सीबीएसई CBSE

शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, जल्द घोषित होंगी CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखें

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version