• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 11 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
15/04/2023
in उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
Tractor Trolley Fell

Tractor Trolley Fell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुल की रेलिंग तोड़कर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor Trolley)  गर्रा नदी में जा गिरी। हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित 11 की मौत हुई है। ये सभी श्रद्धालु गर्रा नदी में जल भरने आए थे। जिले के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। यह हादसा शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव के पास रटा पुल पर हुआ है।

हादसे वाली जगह पर अब जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। बचाव कार्य का अभियान चला जा रहा है। दुर्घटना क जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी इस बचाव कार्य में लोगों की जान बचाने में मदद कर रहे हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

भागवत कथा में भी शामिल हुए श्रद्धालु

बता दें कि शाहजहांपुर के अजमतपुर गांव में भागवत कथा हो रही है। इसी कथा में ये श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। कथा के बाद ये सभी गर्रा नदी में जल लेने गए थे। नदी से श्रद्धालुओं द्वारा जल लेने के बाद आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trolley)  को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक सौरभ ने रफ्तार तेज की तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। हादसे से पहले ही चालक सौरभ ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया। साथ में चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trolley)  सवार लोगों ने घायलों को संभालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को तिलहर सीएचसी भिजवाया। डीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

हादसे में इनकी गई जान

  1. पुष्पा देवी (50) पत्नी प्रेम सिंह
  2. साजन तिवारी (16) पुत्र सर्वेश
  3. कल्लू (15) पुत्र रामेंद्र सिंह
  4. गोलू (10) पुत्र अशोक
  5. अंशिका (10) पुत्री जितेंद्र सिंह
  6. काजल देवी (15) पुत्री सर्वेश सिंह
  7. रालू (10) पुत्री विपिन सिंह
  8. रूपवती (60) पत्नी आशाराम
  9. शिवानी (20) पुत्री मुरारी
  10. अभिनव (18) पुत्र मुरारी
  11. लक्ष्य (सात) पुत्र प्रेममोहन

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार इनोवा, छह की मौके पर मौत

सीएम योगी (CM Yogi) ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गहरा दुख व्यक्ति किया है। सीएम योगी ने कहा कि जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांती मिले। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags: shahjhanpur newsTractor-trolley fell
Previous Post

उप्र के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार खर्च कर रही 10 हजार करोड़

Next Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंडों को योगी सरकार देगी पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Nikay Chunav

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंडों को योगी सरकार देगी पुरस्कार

यह भी पढ़ें

OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा फोन है ज्यादा पावरफुल?

OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा मॉडल्स है ज्यादा पावरफुल?

19/12/2025
DM Savin Bansal

डीएम का जन दर्शन हिट; एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

23/06/2025
arrested

चोरी के पाँच वाहनों के साथ चार वाहन चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version