• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिव भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के समसपुर के पास एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मासूम की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आए एक मोटरसाइकिल सवार ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार 12 वर्षीय सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आए मोहम्मद शमीम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक काफी तेज वाहन चला रहा था और जैसे ही वे समसपुर पहुंचे तो सामने से एक और ट्रैक्टर आ गया। इस दौरान चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया। रफ्तार तेज होने के चलते ट्रैक्टर काफी दूर तक घिसटा और उसके बाद उसका एक पहिया निकल गया। जिसके चलते ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि करीब 35 लोग हादसे में घायल हुए। इनमें से दस की हालत काफी गंभीर थी और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रैफर कर दिया गया है।

कलयुगी मां ने बच्चों को दी तालिबानी सजा, जानें पूरा मामला

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं के दो ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चल रहे थे। इस दौरान उनके सामने एक ट्रैक्टर आ गया। श्रद्धालुओं से भरे पहले ट्रैक्टर ने तेज ब्रेक लगाया और एक तरफ मोड़ दिया। लेकिन दूसरा ट्रैक्टर चालक रफ्तार को संभाल नहीं सका और मोड़ने के दौरान ही उसके ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली पलटते ही कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। वहीं सामने से आ रहा एक मोटरसाइकिल चालक भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। स्‍थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को निकालना शुरू किया और पुलिस को सूच‌ित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली को हटवाया और घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।

Tags: accident newsraibarelly newsroad accidentup news
Previous Post

PM मोदी ने e-RUPI को किया लॉंच, बोले- भारत तकनीकी में किसी से पीछे नहीं

Next Post

भारत को वैक्सीन मामले में लगा झटका, जॉनसन एंड जॉनसन ने वापस लिया प्रपोजल

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Johnson & Johnson

भारत को वैक्सीन मामले में लगा झटका, जॉनसन एंड जॉनसन ने वापस लिया प्रपोजल

यह भी पढ़ें

lockdown extended

इस राज्य ने दो दिन के लिए और बढ़ाया लॉकडाउन, जारी रहेगी पाबंदियां

03/05/2021
दिल्ली में सरकार ने बैन किया The government banned firecrackers in Delhi पटाखा

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित इन 13 शहरों में इस दीपावली पर पटाखा बैन

10/11/2020
girdhari encounter

गिरधारी के कथित एनकांउटर केस की जांच की मांग वाली याचिका खारिज

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version