• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महामहिम कोविंद के लखनऊ आगमन पर कल बदला रहेगा यातायात, यहां रहेगी रोक

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 जून यानी सोमवार की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस से पहुंचने के बाद वो सड़क मार्ग के ज़रिए गवर्नर हाउस जाएंगे।

इस दौरान उनका काफिला लखनऊ के चारबाग हजरतगंज होता हुआ राजभवन जाएगा। वीवीआईपी दौरे के देखते हुए शहर में सड़कों पर कई जगह रूट डाइवर्जन रहेगा। विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन

कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बंथरा के जुनाबगंज मोड़ से सरोजनीनगर, अमौसी एयरपोर्ट, शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से बाराबिरवा (अवध) चौराहे या शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। बुद्धेश्वर चौराहे की ओर आने वाले भारी वाहन बाराबिरवा चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई, उतरेटिया, शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।

पहली बार गांव पहुंचे राष्ट्रपति जन्मभूमि पर हुए नतमस्तक, मिट्टी का किया स्पर्श

जबकि सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे। कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से भारी वाहन अहिमामऊ शहीद पथ की ओर नहीं जा सकेंगे। फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले भारी वाहन कमता शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से टेढ़ी पुलिया की ओर से भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

छोटे वाहनों पर भी रहेगा प्रतिबंध

बाराबिरवा (बदनाम लड्डू) तिराहे से बौद्ध विहार मार्ग, अपोलो हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक (सब्जी मंडी रोड) तिराहे से अपोलो हॉस्पिटल की ओर सामान्य यातायात का नहीं जा सकेगा। स्काई हिल्टन होटल तिराहे से अपोलो हॉस्पिटल की ओर सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। नरायन इंस्टीट्यूट (फीनिक्स मॉल रोड) तिराहा से एसकेडी हॉस्पिटल तिराहे की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा। बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन की ओर सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

SC में केंद्र ने कहा- मुद्दा पैसों का नहीं है, लेकिन 4 लाख का मुआवजा नहीं दे सकते

वहीं हजरतगंज, डीएसओ चौराहा से राजभवन की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। अमौसी एयरपोर्ट जाने वाला सामान्य यातायात वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहा से नहीं जा सकेगा। राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान निर्धारित वीवीआईपी मार्ग पर आवश्यकतानुसार अल्प अवधि के लिए सामान्य यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

इन रास्तों से जा सकेंगे छोटे वाहन

बाराबिरवा (बदनाम लड्डू) तिराहा से पिकेडली तिराहा, लोकबंधु हॉस्पिटल या गीतापल्ली, बंगला बाजार चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक (सब्जी मंडी रोड) तिराहे से एसकेडी हॉस्पिटल तिराहा, लोकबंधु अस्पताल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। स्काई हिल्टन होटल तिराहे से लोकबंधु अस्पताल होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। नरायन इंस्टीट्यूट (फीनिक्स मॉल रोड़) तिराहा से लोकबंधु अस्पताल चौराहा, पिकेडली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे. हजरतगंज, डीएसओ चौराहा से सामान्य यातायात पार्क रोड, रॉयल होटल या सिसेंडी होकर गंतव्य को जा सकेगा। अमौसी एयरपोर्ट जाने वाले सामान्य यातायात कॉमर्शियल मोड़ अमौसी एयरपोर्ट से आवागमन करेगा।

Tags: After Priyanka Gandhi now President Ramnath Kovinds security lapseLucknow NewsLucknow News in HindiPresident Ramnath Kovind newsPresident Ramnath Kovind updates
Previous Post

आलिया भट्ट ने पूरी की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग

Next Post

भारत में बनाना होगा एमएसएमई को और अधिक सशक्‍त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

भारत में बनाना होगा एमएसएमई को और अधिक सशक्‍त

यह भी पढ़ें

cm yogi

जनता दरबार में बोले सीएम योगी- पीड़ितों को हर हाल में मिले न्याय, दोषियों को भेजो जेल

11/12/2022
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर लगातार दूसरे साल रोक, श्रद्धालुओं को भारी निराशा

04/06/2026
Curling Iron

बालों को बर्बाद कर सकता हैं आपका कर्लिंग आयरन

13/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version