• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रीवा में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर दो दिन तक बुजुर्ग के शव को कुचलते रहें वाहन

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Dead Body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के रीवा में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आने के बाद राज्य के हाइवे पर होने वाली पैट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां एक हाइवे पर 2 दिन तक एक बुजुर्ग की लाश गाड़ियों से कुचली जाती रही लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दो दिन बाद यहां से गुजर रहे एक शख्स ने जब हाइवे पर कपड़े पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी तब जाकर पता चला कि यह इंसानी शव था।

हाइवे पर शव की दुर्गति देख पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि वहां सिर्फ हड्डियों के कुछ टुकड़े ही बचे थे। शरीर का पूरा मांस और हिस्से दो दिनों तक हाइवे पर इस कदर कुचले जाते रहे कि कपड़ों के भीतर सिवाय हड्डियों के कुछ नहीं बचा। ज्यादातर हड्डियां भी टूट गई थीं। जहां यह हादसा हुआ था वहां लाइट नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि शव दिखा नहीं होगा और गाड़ियां उसके उपर से गुजरती रहीं।

सैफ-करीना के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

पुलिस ने जब घटना की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि सतना जिले के सोनवर्षा गांव का एक परिवार गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा है। परिजनों ने बताया कि 75 साल के संपतलाल 3 दिन पहले चुरहट में अपनी बेटी से मिलने के लिए निकले थे लेकिन ना तो वो वहां पहुंचे और ना ही घर वापस आए हैं।

पुलिस को परिजनों ने बताया कि वो क्या कपड़े पहन कर गए थे तो पुलिस ने परिजनों को हाइवे से मिले कपड़े दिखाए जिसे परिजनों ने पहचान लिया और इस तरह खुलासा हुआ कि दो दिन तक कुचला जाता रहा शव संपतलाल का था।

उन्नाव केस: अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस फिलहाल तफ्तीश में जुट गई है कि संपतलाल को पहले टक्कर मारने वाली गाड़ी कौन सी थी जिसके कारण उनकी मौत हुई। लेकिन सवाल यह भी है कि दो दिनों तक एक शव सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी को उसकी भनक नहीं लगी और उसके ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं।

Tags: accident newscrime newsmadhya pradesh newsmp nes
Previous Post

सैफ-करीना के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Next Post

राजनाथ ने हुनर हाट का किया उद्घाटन, कहा- अर्थव्यवस्था में शिल्पकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
rajnath singh

राजनाथ ने हुनर हाट का किया उद्घाटन, कहा- अर्थव्यवस्था में शिल्पकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान

यह भी पढ़ें

cm yogi

आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर : सीएम योगी

29/04/2023
Periods

अचानक बंद हुए पीरियड्स के लिए करें ये घरेलू नुस्खे

06/11/2025

लखीमपुर हिंसा: जेल भेजे गए चारों आरोपी, अलग-अलग बैरक में रखे गए

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version