• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खराब बस में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
bus accident

barabanki accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रोड किनारे एक खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार और उसके नीचे सो रहे लोग चपेट में आ गए।

टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि हादसे में करीब 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबक‍ि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

यह दर्दनाक हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार और उसके नीचे सो रहे लोग चपेट में आ गए। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबक‍ि कई लोगों ने जिला अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा बाराबंकी जिला अस्पताल से कई गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाईवे से हटाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

निजी ट्रेवल्स की यह डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में देर रात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पर कल्याणी नदी के पास बस खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक्सेल टूटने से बस खराब हुई थी। इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया।

जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे करीब कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद, एसडीएम जितेंद्र कटियार और सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकलवाने और घायलों को अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया। हादसे के शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, यह सब पंजाब और हरियाणा में काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे।

वहीं, घटना के बाद बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने बताया कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी रास्ते में बस खराब हो गई और वह रास्ते में खड़ी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी लाया गया है। इसके बाद गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

 

Tags: accident nesbarabanki newsup news
Previous Post

जानें सावन के महीने में भोजपुर शिवलिंग के बारे में

Next Post

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, 4 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, 4 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू जारी

यह भी पढ़ें

beetroot cream

निखार के लिए लगाएं ये क्रीम, आजमाते ही दिखेगा असर

12/01/2024
geeta jayanti

प्रत्येक मानव उतना ही पावन है, जितना स्वयं भगवान : गीता प्रचारक अरूण चौबे

25/12/2020

लालू प्रसाद की हालत स्थिर, फेफड़ो में है इन्फेक्शन, RT-PCR  टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version