• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आ गया पठान’, रिलीज हुआ मोस्ट अवेटेड मूवी का धमाकेदार ट्रेलर

Writer D by Writer D
10/01/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Pathan

Pathan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘…आ गया पठान (Pathan) और खत्म हुआ इंताजर!’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने आखिरकार अपने फैंस को ट्रीट दे ही दी. पठान का बेसब्री से इंतजार करने वालों का तो दिन बन गया है, क्योंकि 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में शाहरुख खान का फुल ऑन एक्शन अवतार दिल थामकर देखिएगा, क्योंकि उन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

पठान (Pathan) के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है. पठान की रिलीज से 15 दिन पहले शाहरुख और दीपिका की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर फैंस संग शेयर कर दिया गया है. ट्रेलर में शाहरुख का दमदार अवतार देखने लायक है. पावर पैक्ड एक्शन मोड में शाहरुख को देखकर फैंस किंग खान से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

देश को बचाएगा पठान!

पठान में शाहरुख खान एक सोल्जर बने हैं. वे आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाएंगे. जॉन अब्राहम भारत पर अटैक करने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन किंग खान उनके इन इरादों को पूरा नहीं होने देंगे. अपने देश को आतंकी हमले से बचाने के लिए शाहरुख अपने वनवास को छोड़ एक्शन मोड में आ जाते हैं और इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है. ट्रेलर फुल एक्शन से भरपूर है. शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की खूंखार जंग कुछ ही सेंकेड्स में आप में जोश भर देती है और शाहरुख का डायलॉग- पठान तो आएगा…साथ में पटाखे भी लाएगा…बस शाहरुख के इतना कहने पर ही आप उन्हें दिल दे बैठेंगे.

‘पठान’ (Pathan) के ट्रेलर में शाहरुख को दमदार एक्शन अवतार में देखने के बाद फैन्स के लिए फिल्म का इंतजार करना ही भारी हो गया है. शाहरुख के किलर एक्शन के साथ उनके लुक्स, फिजिक्स और दीपिका संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है. ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि शाहरुख नए साल में बड़ा धमाका करने वाले हैं.

बेशर्म रंग पर हुआ विवाद

पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई देने वाली हैं. जॉन अब्राहम भी अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी. हालांकि, पठान को रिलीज से पहले विवादों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही कुछ धार्मिक संगठन के लोगों ने इसपर नाराजगी जताई.

दरअसल, बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण का केसरी रंग की बिकिनी पहनना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया. उनका कहना है कि बेशर्म रंग गाने पर केसरी रंग की बिकिनी पहनकर भगवा रंग का अपमान किया गया है. कई लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं. विवादों के बाद ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि पठान में कुछ बदलाव किए गए हैं. हालांकि, विवादों के बीच शाहरुख को उनके फैंस का बेशुमार सपोर्ट और प्यार मिल रहा है.

4 साल बाद फिर ‘चलेगा’ पठान (Pathan) का जादू?

शाहरुख खान पठान फिल्म से 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म के पावरफुल ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंड डबल कर दी है. अब देखते हैं कि रिलीज के बाद पठान को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

Tags: bollywood gossipsmovie newsPathan castingpathan moviePathan songspathan trailorshahrukh khan
Previous Post

उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगी बिजली का ‘करंट’, रेट में इजाफा करने का प्रस्ताव

Next Post

‘पहले कभी नहीं देखी इतनी मौतें’, 9 दिनों में हार्ट अटैक से 131 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
Heart Attack

'पहले कभी नहीं देखी इतनी मौतें', 9 दिनों में हार्ट अटैक से 131 की मौत

यह भी पढ़ें

Hair

सर्दियों में ऐसे करें बालों की देखभाल

06/01/2026
disha - rahul

इस दिन राहुल की होंगी दिशा परमार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

15/07/2021
सीबीएसई CBSE

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा से पहले होगी 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version