• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 6 IAS समेत तीन जिलों के DM का ट्रांसफर

Writer D by Writer D
17/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government)  ने छह और आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले (Transfers) कर दिए हैं। आजमगढ़, सीतापुर व हापुड़ जिलों के डीएम (DM) को बदल दिया गया है। आजमगढ़ के डीएम अमृत त्रिपाठी को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी 10 सीटें हारने के बाद से ही वहां के डीएम को हटाए जाने की अटकलें थीं। एमएलसी चुनाव खत्म होते ही उन्हें हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

सीतापुर के डीएम विशाल भारद्वाज व हापुड़ के डीएम अनुज सिंह सरकार का भरोसा बनाए रखने में सफल रहे हैं। उन्हें दूसरे जिलों की कमान दी गई है। विशाल को आजमगढ़ जबकि अनुज को सीतापुर का डीएम बनाया गया है। मेरठ की अपर आयुक्त मेधा रूपम को हापुड़ का डीएम बनाया गया है।

यूपी में शुरू हुआ तबदलाओं का दौर, 14 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

शासन ने दो दिन पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों से रिक्त हुए एसीईओ यूपीसीडा कानपुर के पद पर गाजियाबाद की सीडीओ अस्मिता लाल की तैनाती की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पदोन्नत हुए बिजनौर में डिप्टी कलेक्टर विक्रमादित्य सिंह मलिक को गाजियाबाद का नया सीडीओ बनाया गया है। तबादलों का दौर अभी जारी रहने के संकेत हैं।

शनिवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह दोनों ही अधिकारी 2018 बैच के हैं। इन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। इसमें कृष्ण कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि सूरज कुमार राय को अपर पुलिस अधीक्षक मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के पद पर भेजा गया है।

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

गौरतलब है कि दो दिन पहले हुए तबादलों में गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार को संतकबीरनगर का एसपी बनाकर भेजा गया था। वहीं सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा द्वितीय को चित्रकूट का एसपी बना दिया गया था, जिसके बाद से यह दोनों पद खाली थे।

Tags: Lucknow Newstransferstransfers in UP
Previous Post

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Next Post

मुलायम जेल में होते तो क्या अखिलेश यादव चुप बैठते : राफे राना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post

मुलायम जेल में होते तो क्या अखिलेश यादव चुप बैठते : राफे राना

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

तेलंगाना में बोले अखिलेश- सब मिलकर भाजपा को यूपी से हटाएंगे

18/01/2023
Doctors

यूपी में 42 और डॉक्टरों के ट्रांसफर हुए रद्द

19/08/2022
UP Board 12th class practical exam

UP Board 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम स्थगित, जानें परीक्षा की नई डेट

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version