• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के चार एक्सप्रेस वे पर सफर करना होगा महंगा, जानें कितनी होगी जेब ढिली

Writer D by Writer D
19/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
expressways

expressways

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चार एक्सप्रेस वे (Expressways) पर सफर करना अब महंगा होने वाला है। इन एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ने वाला है। इन एक्सप्रेस वे पर 5 प्रतिशत शुल्क बढ़ सकता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी सलाहकार कंपनी को सिलेक्ट करेगा। इन कंपनियों का चयन नई दरों की गणना के लिए किया जाएगा। यूपीडा ने सलाहकार कंपनियों को आमंत्रित भी किया है।

जिन चार एक्सप्रेस वे (Expressways) पर टोल शुल्क बढ़ने वाला है। इनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे शामिल हैं, जहां पर शुल्क वित्त वर्ष 2025-26 में फिर से बढ़ सकता है। एक्सप्रेसवे का टोल टैक्स एक अप्रैल से थोक मूल्य सूचकांक (wholesale price index) के आधार पर बढ़ाया जाता है। टोल की नई दरों की गणना एक तरफ का सफर, रिटर्न सफर, मासिक पास के मुताबिक ही की जाएगी।

5 प्रतिशत बढ़ सकता है शुल्क

पिछले साल भी आम चुनाव के चलते टोल टैक्स में बढोतरी की गई थी। हालांकि ये मामूली बढ़ोतरी ही थी। उस वक्त भारी वाहनों पर इसका लोड पड़ा था। उस वक्त कार, दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को इससे फ्री रखा गया था और उन पर टोल शुल्क नहीं बढ़ा था। इस समय सबसे ज्यादा टोल शुल्क बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का है। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से ज्यादा औसत टोल शुल्क है। इस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का 9.24 रुपये किमी औसत टोल शुल्क है। वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का औसत टोल शुल्क 8.63 रुपये है। अब इन पर 5 प्रतिशत शुल्क और बढ़ सकता है। ऐसे में इन एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा होगा।

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब से शुरू होगा ये नियम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि बिहार, बंगाल के लोग भी करते हैं। वहीं दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के लोग भी इन एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। अप्रैल में टोल टैक्स बढ़ाया जाता है तो हो सकता है कि इन चारों एक्सप्रेसवे पर भी अप्रैल से टोल टैक्स बढाया जाए।

Tags: ExpresswaysLucknow NewsToll Taxup news
Previous Post

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब से शुरू होगा ये नियम

Next Post

योगी सरकार की पहल से बदली समाज की सोच, लैंगिक समानता की मिसाल बना यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Kanya Janmotsav

योगी सरकार की पहल से बदली समाज की सोच, लैंगिक समानता की मिसाल बना यूपी

यह भी पढ़ें

Bihar team did exposure visit to water laboratory

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया 107 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

30/09/2021
Jila Badar

पांच शातिर बदमाश जिला बदर

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version