• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में लौटा त्रेता युग, 12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीपावली से एक दिन पहले ही रामनगरी अयोध्या में त्रेता युग जीवंत हो गया है। प्रभु श्रीराम के स्वागत में करीब 12 लाख मिट्टी के दीयों से समूची अवध नगरी जगमग हो उठी है। पांचवें दीपोत्सव पर योगी सरकार अपने स्वयं के रिकॉर्ड को तोड़ बुधवार को नया विश्व कीर्तिमान बनाया। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम अयोध्या में मौजूद रही।

पवित्र सरयू तट पर आज अपराह्न करीब तीन बजे जैसे ही पुष्पक विमान के प्रतीक स्वरुप हेलीकाप्टर से प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के साथ उतरे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की, राम नगरी में त्रेता युग जीवंत हो उठा। आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और समूचा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

jagran

 

इसके बाद भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के साथ रथ से रामकथा पार्क पहुंचे जहां मुख्यमंत्री योगी ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम को तिलक लगाकर उनका राज्याभिषेक किया। तिलक के बाद रामराज्य की परिकल्पना में मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी और अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में लोकहित की घोषणा भी कर दी।

jagran

उन्होंने प्रदेश के करीब 15 करोड़ गरीबों को होली तक हर माह निःशुल्क राशन देने का ऐलान किया। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले तीन मार्गों को विश्व हिन्दू परिषद के वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और बलिदानी कारसेवक के नाम पर बनाने की घोषणा की।

झांकियों ने भी कराया त्रेता युग का अहसास

दीपपर्व के अवसर पर आज पूर्वाह्न में साकेत महाविद्यालय से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां त्रेतायुगीन प्रसंगों को जीवंत कर रही थीं। दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों के कलाकारों ने लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।

jagran

इसके अलावा लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में समूची अयोध्या में चहुंओर उल्लास का माहौल है। राम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

jagran

अपने राम के स्वागत में चारों तरफ तोरण द्वार सजाये गये हैं। लेजर शो के अद्भुत नजारा ने लोगों को अलौकिक अयोध्या का दर्शन कराया।

अयोध्या में 2017 से आयोजित हो रहा दीपोत्सव

उप्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पहली बार वर्ष 2017 में दीपोत्सव का आयोजन किया। उस समय नौ घाटों पर एक लाख 87 हजार 213 दीपक जलाये गये थे। हालांकि, कुछ तकनीकी कमियों के चलते पहला दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं हो सका था, लेकिन दूसरे दीपोत्सव में यह कमी दूर हुई और वर्ष 2018 में 14 घाटों पर तीन लाख एक हजार 152 दीये जलाने का दीपोत्सव विश्व कीर्तिमान में दर्ज हुआ। इसके बाद वर्ष 2019 में चार लाख चार हजार 26 दीये जलाये गये और यह दीपोत्सव भी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

अब रामभक्तों पर गोलियां नहीं बल्कि फूल बरसते हैं : योगी

पिछले साल कोरोना काल होते हुए भी दीपोत्सव मना और छह लाख छह हजार 569 दीपक जलाने का रिकार्ड बना। अयोध्या ने आज पांचवें दीपोत्सव पर अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए करीब नौ लाख दीपक जलाने का नया विश्व कीर्तिमान बनाया।

Tags: ayodhya newsdeepotsavdeepotsav 2021Deepotsav in Ayodhya
Previous Post

अब रामभक्तों पर गोलियां नहीं बल्कि फूल बरसते हैं : योगी

Next Post

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोकतंत्र की ताकत के सामने झुके : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोकतंत्र की ताकत के सामने झुके : योगी

यह भी पढ़ें

बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये

22/03/2026
rape

जंगल में किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

14/03/2022
Job Scam

बरगढ़ पेयजल योजना में करोड़ों का घोटाला, 19 अफसरों समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version