• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगरो को वैश्विक नगर बनाने की परिकल्पना की ओर आगे बढ़ेंगे: एके शर्मा

Writer D by Writer D
31/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
bio energy projects

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और कार्य भी शुरू कर दिया है। सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने शपथ लेकर नगर विकास विभाग परिवार के अंग बन चुके हैं। इन सभी प्रतिनिधियों में नगर विकास के कार्यों, योजनाओं व क्रियाकलापों के प्रति ललक, अभिरुचि पैदा करने के लिए, उन्हें योजनाओ की जानकारी देने, साथ ही प्रधानमंत्री (PM Modi) व मुख्यमंत्री (CM Yogi) के संकल्पों, अपेक्षाओं व विजन को पूरा करने के लिए 01 जून को एक वृहद व ऐतिहासिक कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया है।

यह पूरे देश एवं प्रदेश की ऐसी पहली कार्यशाला होगी, जिसमें किसी प्रदेश के 762 निकायों के चुनें हुए प्रतिनिधि एवं अधिकारी भाग लेंगे। इसमें नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के चेयरमैन शामिल होंगे। निकायों के अन्य प्रतिनिधि भी कार्यशाला से वर्चुअल जुड़ेंगे। इस प्रकार पूरे प्रदेश से इस ऐतिहासिक कार्यशाला में 02 हज़ार से अधिक लोगो की उपस्थित रहेंगी।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि कार्यशाला में नगर विकास के कार्यों व कार्यप्रणाली के जानकार विशेषज्ञों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही मुख्यमंत्री के आशीर्वाद के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्रियों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश का नगरीय क्षेत्र बहुत ही ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। साथ ही नगरों की साफ़ सफ़ाई, सुंदरीकरण सहित ही बेहतर व्यवस्थापन को सुदृढ़ करते हुए, नगरो को वैश्विक नगर बनाने की परिकल्पना की ओर आगे बढ़ेंगे।

सीएम आवास के पास परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने रोका

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि नगर किसी देश व प्रदेश का आईना होते है, जिसको देखकर ही लोग वहॉ की वास्तविकता के बारे में अंदाजा लगाते हैं। नगर अर्थव्यवस्था के चालक होते हैं। हमारे प्रदेश के लगभग 65 प्रतिशत जीडीपी में नगरों का योगदान है। नगर तकनीकी विशेषज्ञों, वोकेशनल्स व वैज्ञानिकों को आश्रय देते हैं और इसके लिए वातावरण भी पैदा करते हैं। नगरों में मजदूरों व कामगारों को रोजगार मिलता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराते हैं। इसमें शिक्षा, सुरक्षा, अरोग्य की सुविधा मिलती है। इन सभी व्यवस्थाओं के संचालन में नगरों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसको और सुदृढ़ व व्यवस्थित करने के लिए हम सभी को वैज्ञानिक रूप से नई तकनीकी का प्रयोग करते हुए नगरों को और उपयोगी बनाना होगा।

नगर इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं कि ये हमारी सुरक्षा, समृद्धि के द्योतक हैं। इसलिए हमें नगरों का व्यवस्थापन बहुत अच्छे से करना होगा। उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मैं आशा करता हूॅ कि जो भी प्रतिनिधि निकाय चुनाव में अभी चुने गये हैं, वे चाहें मेयर हों, चेयरमैन हो, सभासद या पार्षदगण हों। सभी लोग नगरों के व्यवस्थापन में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। आने वाले समय में बरसात के मौसम में नागरिकों को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए समय से नाले नालियों की सफाई, सभी वार्डों की नियमित साफ सफाई कराने एवं इन सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग महत्वपूर्ण कार्यों में है।

Tags: ak sharmaenergy minister ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantri ak sharmatriple engineup newsurban development minister ak sharmaurja mantri ak sharma
Previous Post

कुत्ते के शव को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोया युवक, ट्रक की टक्कर से हो गई थी मौत

Next Post

आपराधिक छवि के ठेकेदारों को न मिले सिंचाई विभाग का काम: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

आपराधिक छवि के ठेकेदारों को न मिले सिंचाई विभाग का काम: योगी

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

20/07/2023
Pathan

‘बेशरम रंग’ को लेकर बरपे हंगामे के बीच ‘पठान’ का दूसरा गाना रिलीज के लिए तैयार

20/12/2022
Dharmendra was seen working out in the swimming pool at the age of 85

धर्मेंद्र 85 साल की उम्र में स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते आए नज़र

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version