• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शारीरिक शोषण से परेशान पीड़िता ने 25 बार चाकू से गोदकर की हत्या

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Murder

हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश में एक महिला ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का कत्ल कर दिया। महिला अपने इस कथित आरोपी से इतना तंग आ गई थी कि उनसे उसे 25 बार चाकुओं से गोद कर मार डाला। दिल दहला देने वाली ये घटना एमपी के गुना शहर की है। यहां एक महिला ने चाकुओं से 25 बार गोद कर एक युवक की हत्या कर दी।

महिला का आरोप है कि युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। उस समय वो नाबालिग ही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है। जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। आरोपी महिला भी अशोकनगर की ही रहने वाली है।

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

महिला के मुताबिक जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की। आखिरकार महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाए। शादी के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

वारदात की रात जब महिला घर में अकेली थी तो रात में बृजभूषण उसके घर आ धमका। युवक नशे में था और उसने महिला के साथ फिर जबरदस्ती की। इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी। युवक को महिला तब तक चाकू मारती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

चाकू से सिर काटकर शिक्षक की हत्या, मैक्रॉन ने बताया आतंकवादी हमला

महिला ने चाकू के वार इतने जोर से किए कि बृजभूषण शर्मा के शरीर में काफी गहरे जख्म बन गए. युवक नशे में था इसलिए ज्यादा विरोध नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया।

युवक की हत्या के बाद खुद महिला ने ही पुलिस को कॉल किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के कॉल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में मिला, उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था। पुलिस को पास में ही एक धारदार चाकू भी मिला है। महिला ने बताया कि इसी चाकू से उसने हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindiMadhya Pradesh News in Hindimp news
Previous Post

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

Next Post

फिरोजाबाद : बीजेपी नेता की हत्या के मुख्यारोपी समेत तीन हिरासत में

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
हत्या

फिरोजाबाद : बीजेपी नेता की हत्या के मुख्यारोपी समेत तीन हिरासत में

यह भी पढ़ें

stf

फैक्ट्री से शराब निकालकर एक्साइज ड्यूटी टैक्स चोरी करने वाला धरा गया

28/01/2022
CBSE

CBSE ने जारी किए री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के रिजल्ट, ऐसे चेक करें

22/06/2026
rahul gandhi

राहुल गांधी का सरकार से सवाल : क्या देश ​में सिर्फ मोदी जी यात्रा कर सकते हैं?

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version