• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खाया जहर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
29/11/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
suicide

महिला ने तीन बेटों के साथ खाया जहर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान 17 वर्षीय एक छात्रा ने शुक्रवार को जहर खा लिया जिसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की बात कही है।  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि छह नवंबर को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने पिसावा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पटेल ने कहा कि क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच चल रही है और आरोपियों को गिरफÞ्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।

गोरखपुर में 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अभी तक 322 मरीजों की मौत

उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप सही पाया गया तो उनके खिलाफ  कार्रवाई  की जाएगी।   परिजनों का आरोप है कि पिछले तीन सप्ताह से वे लोग पुलिस से शिकायत कर रहे थे लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पहले इस मामले में अज्ञात और इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली नेता पुलिस पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।

पटेल ने बताया कि परिवार के सदस्यों का आरोप है कि छात्रा जब स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ की और मोबाइल से उसकी तस्वीर भी ले ली।  परिजनों का आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ ही उसके भाई और पिता को मारने की धमकी दी। बाद में उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी कर दी।

Tags: crime newscrime news in hindiup newsup news in hindi
Previous Post

कई महीनों से घूम रहे तेंदुआ और बाघिन को पकड़ने का अभियान शुरू

Next Post

गड्ढे में गिरने के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Dev
Main Slider

शनि के मार्गी होते ही बदलेगा भाग्य, 4 राशियों के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार

04/09/2026
Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Next Post
Road Accident

गड्ढे में गिरने के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

PRSI

मुस्कुराते हुए कोई बात कही जाए तो वो होती है अधिक प्रभावी

10/05/2025
Journalist seminar

पत्रकारिता क्षेत्र में लोक कल्याण के लिए देवर्षि नारद का चरित्र अनुकरणीय : सर्वेश सिंह

16/05/2022
Aatma nirbhar bharat

ठोस निर्णय लेने के लिए देश की आत्मनिर्भरता जरूरी

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version