• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पर पलटी ट्रक, चार की मौत, कई घायल

Desk by Desk
05/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पर पलटी ट्रक Truck overturned in Bolero filled with devotees in Hathras

हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पर पलटी ट्रक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में सिकंदराराऊ-कासगंज रोड पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। राजस्थान के अलवर से सोरो गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की बोलेरो गाड़ी पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। इन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सभी लोग एक ही गांव के बताए गए हैं।

राजस्थान के अलवर जिले की रैणी तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर टोडा के नौ श्रद्धालु बोलेरो से सोरो गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे सिकंदराराऊ से दो किलोमीटर दूर कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास सामने आ रहा ट्रक बोलेरो पर पलट गया। ट्रक में सब्जियां भरी हुई थीं। तेज गति और अचानक ब्रेकर के कारण ट्रक अनियंत्रित होना बताया गया है।

हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। काफी देर बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की माैके पर ही मौत हो चुकी थी। इनमें 43 वर्षीय रामनिवास मीणा, 30 वर्षीय कार चालक, 12 वर्षीय बच्ची और 40 वर्षीय अन्य व्यक्ति शामिल है। वहीं मीरा देवी, आनंद, शोहराब और पप्पू की हालत गंभीर है। पांच वर्षीय एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। रामनिवास के जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। अन्य लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

लड़का कर रहा था रेप, लड़की ने बचाव में मारी चाकू, लड़के की मौत

सिकंदराराऊ में हादसे में अलवर निवासी श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की आवाज से पास में ही गांव के लोग बचाव कार्य में जुट गए। ट्रक के नीचे दबे लोगों को करीब पौन घंटे बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका। हादसे के बार मथुरा-बरेली राजमार्ग पर करीब राजमार्ग पर करीब दो घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा।

हादसा करीब 10 बजे हुआ। ट्रक में सब्जियों के बाेरे भरे हुए थे। जैसे ही हादसा हुआ तो तेज आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। चालक और हेल्पर वहां से भाग गए। जिसने में मंजर देखा वह हैरान रह गया। हादसे में कई लोग मरने के कयास लगाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बुरी तरह फंसे होने के कारण बाहर नहीं निकाले जा सके। पौन घंटे बाद क्रेन वहां पहुंची। क्रेन से ट्रक को हटाकर कार सवारों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।

हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल थे। चालक का सिर खिड़की में फंसा हुआ था उसे निकालने के लिए खिड़की और सीट बेल्ट को काटना पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रामनिवास की जेब में रखे आई कार्ड के आधार पर शिनाख्त हो पाई। ट्रक में भरे सब्जियों के बाेरे भी सड़क पर फैल गए वहीं ट्रक भी रोड पर ही पलटा था। इससे मथुरा-बरेली राजमार्ग बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। देर रात पुलिस ट्रैफिक को खुलवाने में जुटी हुई थी। छह एंबुलेंस संचालक घायलों को अस्पताल ले जाने में जुटे रहे। देर रात घायलों को अलीगढ़र रेफर कर दिया गया है।

Tags: Accident in Hathrasaccident in uphathras newsNational newsNEWSPeople of Rajasthan died in HathrasRoad accident in HathrasstateTruck overturned in Bolero filled with devotees in HathrasUP CommonmanIssueup newsuttar pradesh latest news\Uttar Pradesh Newsराजस्थान के लोगों की हाथरस में मौतहाथरस में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पर पलटी ट्रकहाथरस में सड़क हादसा
Previous Post

Covid-19 Update : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड फिर से लगाया गया लॉकडाउन

Next Post

Bigg-Boss : रुबीना और अर्शी के बीच हुआ ज़ोरदार झगड़ा, इज्ज़त पर उठाई उंगली

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
Next Post
arshi rubina

Bigg-Boss : रुबीना और अर्शी के बीच हुआ ज़ोरदार झगड़ा, इज्ज़त पर उठाई उंगली

यह भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन

पीएम के आने से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा हर मेहमान को, निमंत्रण पत्र वाले कोड पर एक बार एंट्री : ट्रस्ट

03/08/2020
Meena Singh

बीजेपी में शामिल हुईं जेडीयू की पूर्व सांसद मीना सिंह, बोलीं- मुझे सम्मान…

12/03/2023
T Raja Singh

15 मिनट नागा साधुओं को दे दो, सबसे पहले यूपी के मुल्ले…, बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ने दिया विवादित बयान

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version