• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

Writer D by Writer D
17/06/2025
in फैशन/शैली
0
Hair Wash

Hair Wash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से आजकल कई लोगों को झड़ते, टूटते और बेजान बालों (Hair) की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। बालों में इन तमाम समस्याओं की वजह से बालों का वॉल्यूम भी काफी कम हो रहा है। शैंपू करना बालों की सफाई का सबसे आसान और आम तरीका है। कुछ लोग शैंपू करते समय रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) भी फॉलो करते हैं, लेकिन रिवर्स हेयर वॉशिंग क्या है, इसके बारे में भी जानना बेहद ज़रूरी है। जी हां, बालों में नॉर्मल शैंपू करने की बजाए रिवर्स हेयर वॉशिंग करना भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस हेयर वॉश (Hair Wash) की मदद से आपके बालों की वॉल्यूम अच्छी होती है। साथ ही आपके बाल घने और खूबसूरत नजर आते हैं।

बता दें कि रिवर्स हेयर वॉशिंग (Hair Wash)  आजकल हेयर केयर में काफी ट्रेंड कर रहा है। बालों को धोने के इस खास तरीके को ट्राई करके लोग आसानी से बालों को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग अभी भी रिवर्स हेयर वॉशिंग टेक्निक से अंजान हैं। आपको बता रहे हैं रिवर्स हेयर वॉशिंग के बारे में, जिसे जानने के बाद आप भी अपने बालों की खास देखभाल कर सकते हैं।

क्या है रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) 

रिवर्स हेयर वॉशिंग करना बेहद ही आसान तरीका है। आमतौर पर हम बालों को गीला करके शैंपू लगाते हैं। शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रिवर्स हेयर वॉश में हमें उल्टे क्रम को फॉलो करना होता है। यानी इस प्रक्रिया में आपको सबसे पहले बालों में कंडीशनर लगाने की जरूरत होती है। इसके लिए करीब 5 मिनट तक बालों के स्कैल्प और सिरे तक कंडीशनर लगाकर अच्छे से मसाज करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद बाल धो लें। फिर शैंपू एप्लाई करें। यह प्रक्रिया रिवर्स हेयर वॉश कहलाती है।

रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash)  के फायदे

बालों को बनाए बाउंसी

रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) की मदद से आपके बाल बॉउंसी होते हैं। खासतौर पर अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं, तो आपके लिए यह तकनीक काफी फायदेमंद हो सकती है।

बालों में लाए चमक

रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) की मदद से आपके बालों की चमक अच्छी होती है। साथ ही यह झड़ते और टूटते बालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे आपके बाल गहराई से साफ होते हैं। साथ ही आपके बालों में लंबे समय तक चमक बनी रहती है।

दो मुंहे बालों से छुटकारा

रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash)  की मदद से आपके बालों को दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।

रिवर्स हेयर वॉशिंग के नुकसान

बालों को केमिकल से बचाने के लिए कंडीशनर काफी उपयोगी साबित होता है, मगर रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) में अमूमन कंडीशनर पहले और शैंपू बाद में इस्तेमाल किया जाता है। इससे खासकर मोटे बालों पर कंडीशनर ज्यादा असरदार नहीं होता है। वहीं, हर रोज रिवर्स वॉशिंग करने से आपको बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप हफ्ते में एक बार रिवर्स हेयर वॉश कर सकते हैं

Tags: benefits of reverse hair washing methodhow reverse hair washing improves hair qualitypros of reverse hair washing techniquereverse hair washing advantagesreverse hair washing benefits for shiny hairreverse hair washing for healthier hairreverse hair washing for volume and strength
Previous Post

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

Next Post

नाभि का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyes
फैशन/शैली

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

17/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
salt
खाना-खजाना

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

17/05/2026
Next Post
navel

नाभि का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

जेल में मोबाइल से बात करते अपराधी का वीडियो हुआ वायरल, मचा हडकंप

19/06/2021
5 judges of supreme court corona positive

सुप्रीम कोर्ट का IIT मुंबई को 18 वर्षीय छात्र को अंतरिम दाखिला देने का निर्देश

10/12/2020
soya oil

सोयाबीन, बिनौला और पामोलीन सहित सभी तेल-तिलहनों में तेजी

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version