• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

Writer D by Writer D
29/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Rice Samosa

Rice Samosa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आलू का समोसा (Samosa) पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रिय है। इसका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। आज बाजार में भले ही कितने ही प्रकार के चटपटे फास्ट फूड आ गए, लेकिन समोसे का कोई मुकाबला नहीं। यह जबरदस्त स्ट्रीट फूड है। आज हम आपको राइस समोसा (Rice Samosa) की रेसिपी बताएंगे, जो आलू समोसे की जैसे ही स्वाद से भरपूर होता है। आप अगर खाने के शौकीन हैं और नई चीज को ट्राई करने में कोई दिक्कत नहीं है तो आपके लिए यह एक परफेक्ट डिश है। हमारा मानना है कि इसे जो भी खाएगा उसका दिल खुश हो जाएगा। यह बनाने में काफी आसान है और इसे किसी भी वक्त बनाया जा सकता है।

राइस समोसा (Rice Samosa) बनाने की सामग्री (Ingredients)

चावल पके – 1 कप
मैदा – 1 कप
मक्खन – 1/2 टेबल स्पून
हरे प्याज कटे – 1/4 कप
चिली सॉस – 1 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
देसी घी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

राइस समोसा (Rice Samosa) बनाने की विधि

– सबसे पहले चावल साफ करें और उन्हें कुकर में पका लें। चावल पकने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
– इसके बाद हरे प्याज लें और उसके सफेद भाग और पत्तों के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
– अब मिक्सिंग बाउल में मैदा डालें और 1 चम्मच पिघला हुआ देसी घी डालकर मिक्स करें।
– इसके बाद इसमें चुटकीभर नमक डालकर मिला लें। फिर मैदा में थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
– आटा गूंथने के बाद 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में मक्खन डालें और उसे गरम करें।
– मक्खन पिघलने के बाद उसमें बारीक कटे हरे प्याज डालें और लगभग 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
– फिर इसमें पके हुए चावल, चिली सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स कर दें।
– बड़ी चम्मच से चलाते हुए चावल 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और चावल ठंडे होने दें।
– समोसे में भरने के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।
– अब मैदा का आटा लेकर उसकी लोइयां बना लें। इसके बाद एक लोई लें और उसे लंबा बेलें, फिर चाकू की मदद से बीच से काट लें।
– अब एक हिस्सा उठाएं और उसे कोन की तरह बनाएं और उसमें स्टफिंग की फिलिंग कर ऊपर की तरफ के किनारे पर पानी लगाकर समोसा चिपका दें।
– इसी तरह एक-एक कर समोसे बनाते जाएं और उन्हें प्लेट में अलग रखते जाएं।
– समोसे बनने के बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक समोसे डालकर डीप फ्राई करें।
– समोसे को पलटते हुए सेकें जिससे दोनों ओर से अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं।
– जब समोसे क्रिस्पी और सुनहरे हो जाएं तो उन्हें प्लेट में उतार लें।
– इसी तरह सारे समोसे डीप फ्राई कर लें। इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: homemade samosaindian rice samosarice samosa recipesamosa with rice fillingvegetarian samosa recipe
Previous Post

इन कामों में भी लूज पाउडर का करें इस्तेमाल

Next Post

राशि के अनुसार धारण करें ये रत्न, दूर भाग जाएंगे सभी संकट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Gemstones

राशि के अनुसार धारण करें ये रत्न, दूर भाग जाएंगे सभी संकट

यह भी पढ़ें

Pakistan Team

7 साल बाद भारत में खेलने आई पाकिस्तानी टीम, पहुँचते ही कर डाली ये बड़ी डिमांड

28/09/2023
हत्या

दिल्ली : बाइक से आए बदमाशों ने सरेराह कार सवार को गोलियों से भूना

14/09/2020
horoscope

29 अक्टूबर राशिफल: इन जातकों के घर आज होगा धन आगमन

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version