• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

Writer D by Writer D
02/06/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sunburn

Sunburn

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इन दिनों में भी सनबर्न (Sunburn) की समस्या बनी रहती हैं जहां धूप, धूल-मिट्टी या प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी कई तकलीफें भी सामने आती हैं। सनस्क्रीन लगाने के बाद भी लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से सनबर्न का खतरा बना रहता हैं। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन को प्रभावित करती हैं।

सनबर्न (Sunburn) की समस्या में स्किन का झुलसना, जलन, खिंचाव आदि शामिल हैं। ऐसे में आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह देसी तरीकों की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सनबर्न की समस्या को दूर कर सकते हैं। जानें इन उपायों के बारे में…

एप्पल साइडर विनेगर

सेब के सिरके में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप सनबर्न को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब के सिरके और पानी को मिलाएं। अब एक साफ कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर अपनी स्किन पर वाइप डाउन करें। इसके अलावा आप स्प्रे बोतल में भी इस मिश्रण को भरकर अप्लाई कर सकती हैं।

एलोवेरा

सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद टिश्यू पेपर की मदद से टैप करते हुए पोंछ लें। फिर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इसके लिए एलोवेरा के ताजे पत्तों का इस्तेमाल करें। सबसे पहले पत्तों से जेल निकालकर पीस लें और उसे फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर बाद इसे लेप की तरह चेहरे पर लगाएं। गर्मियों में आप एलोवेरा को पीस कर फ्रिज में हमेशा रखें। यह आपके बहुत काम आ सकता है।

कच्चा शहद

कच्चा शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जिसके कारण यह रूखी, जली हुई व डैमेज्ड स्किन के इलाज में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले कच्चा शहद प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर किसी पतले कपड़े से इसे ढक दें। कुछ देर में भी आपको आराम महसूस होगा।

ग्रीन टी

इसमें टैनिन एसिड होता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। 2 कप गर्म पानी में 2-3 टी बैग डालें। फिर ठंडा होने दें। इस पानी में कॉटन बॉल डुबोएं और लगाएं। आप चाहें तो नहाने के पानी में भी 4-5 टी बैग्स डाल सकती हैं। ठंडा टी बैग भी उन स्थानों पर रख सकती हैं, जहां तुरंत आराम की जरूरत हों। मसलन आंखों, गाल और नाक पर।

बर्फ की सिकाई

सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए बर्फ की सिकाई करें। इसके लिए आईस क्यूब को कपड़ों के बीच रखें और उससे चेहरे की सिकाई करें। सिर्फ चेहरा ही नहीं सनबर्न से प्रभावित अन्य जगहों पर भी सिकाई के लिए ये ट्रिक आजमा सकते हैं। अगर आप सिकाई नहीं करना चाहते हैं तो एक बाउल में पानी और आईस क्यूब को मिक्स कर दें। थोड़ा बर्फ को पानी में पिघलने दें और अब उस पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपकी परेशानी मिनटों में दूर होगी।

दूध

दूध में प्रोटीन व फैट्स पाया जाता है, जो ना सिर्फ आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक बाउल में ठंडा दूध लेकर उसमें एक वॉशक्लॉथ भिगोएं। अब इसे प्रभावित स्थान पर इस्तेमाल करें। इससे आपको ठंडक का अहसास होगा।

बेकिंग सोडा

ठंडे पानी में थोडा बेकिंग सोडा डालकर शॉवर लेने से त्वचा की जलन कम होती है। सोडा मिले पानी में लगभग 10-15 मिनट तक त्वचा को डुबोएं। इसके अलावा पानी में ओटमील मिलाकर त्वचा साफ करने से जलन और कालापन हट जाता है। बाथ सॉल्ट, ऑयल या बबल बाथ का इस्तेमाल न करें। बजाय इसके एक कप ओटमील को घोल कर कुछ देर त्वचा पर लगाएं। यह स्किन सूदर का काम करता है।

खीरे का रस

सनबर्न से राहत पाने के लिए खीरे का रस भी अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले खीरे को धोकर उसे अच्छी तरह छील लें। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें और फिर पीस लें। अब इसका पेस्ट 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर उसे सनबर्न वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको ठंडक का एहसास होगा। अगर सनबर्न (Sunburn) की वजह से त्वचा अधिक जल गई और इसकी वजह से जलन हो रही है तो खीरे का रस लगाने से बचें।

Tags: beautyBeauty tipschild sunburn treatmenthome remedies for sunburn on facehow to get rid of sunburn in 5 minuteshow to treat sunburn fasthow to treat sunburn on facesunburnsunburn causessunburn on facesunburn skinsunburn symptomssunburn treatmentsunburn treatment at home
Previous Post

हो रही गैस की समस्या, जानें दूर करने के घरेलू उपाय

Next Post

भोलेनाथ की मिलेंगी कृपा, करें इन चीजों का दान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

12/06/2025
Soya Pulao
Main Slider

लंच हो या डिनर के लिए बेस्ट है ये डिश, मिलेगी बेहिसाब तारीफ

12/06/2025
Achari Aloo Tikka
Main Slider

आलू की एक जैसी सब्जी खाकर हो गए हैं बोर, तो इस डिश को खाकर दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

12/06/2025
Jaggery Rice
खाना-खजाना

फटाफट बनकर हो जाती है तैयार, उत्तर भारत की फेमस स्वीट डिश

12/06/2025
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

12/06/2025
Next Post
Shiva

भोलेनाथ की मिलेंगी कृपा, करें इन चीजों का दान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मोदी ने दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान सम्मान: सीएम योगी

19/04/2024
CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

28/08/2023
NEET JEE Main 2020

NEET JEE Exam 2020 पर घमासान जारी, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version