• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

Writer D by Writer D
07/06/2025
in फैशन/शैली
0
Dark Circles

Dark Circles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चहरे की चमक के लिए आंखों में तेज होना बहुत जरूरी हैं। थकी हुई आंखें आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करती हैं। देखा जा रहा हैं कि कई लोग आंखों के नीचे बने काले घेरे (Dark Circles)  की समस्या से परेशान हैं जो उनकी आंखों को बेजान बनांते हैं। दिनभर मोबाइल और लैपटॉप में आंखें गड़ाए रखने के साथ ही, बढ़ती उम्र, रूखी त्वचा, पोषक तत्वों की कमी, नींद पूरी न होना भी आंखों के नीचे काले घेरे बनने का कारण बनते हैं। इन्हें दूर करने के लिए बाजार में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो डार्क सर्कल्स (Dark Circles) की समस्या को तेजी से दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

आलू का रस

आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लेकर आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए| पर ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। या फिर रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। एक हफ्ते के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर दो कॉटन बॉल्स को भिगो लें। फिर लेट जाइए और अपनी आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। बाद में पानी से फेस धो लें।

ग्रीन टी

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन ये आपकी स्किन और आंखों के नीचे काले गड्ढों को दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद है। ग्रीन टी को बनाने के बाद अगर आप टी बैग्स को फेंक देते हैं, तो अब से ये गलती न कीजिएगा। इसे फ्रिज में रखें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप ग्रीन टी बैग्स को अपनी आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को पोषण मिलेगा और काफी ठंडक भी मिलेगी। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल्स (Dark Circles) काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगे।

टमाटर

डार्क सर्कल (Dark Circles) दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।

दही और हल्दी

आंखों के नीचे के सर्कल्स (Dark Circles)  को दूर करने के लिए दही और हल्दी का पैक भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इस पेस्ट की मोटी परत आंखों के आसपास लगाएं और सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ करें। इससे आपकी आंखों के आसपास की स्किन का कालापन काफी हद तक कंट्रोल रहेगा।

गुलाब जल और दूध

ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोएं। इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये स्किन को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसे अगर आप रात को सोते समय आंखों के आसपास लगाकर कुछ देर मसाज करें। इसके बाद रातभर के लिए लगा छोड़ दें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही समय में आपको काफी राहत मिलेगी।

Tags: dark circles of eyesdark circles remediesHow can I remove dark circleshow to get rid of dark circlestips to remove dark circles
Previous Post

स्किन रहेगी ऑयल-फ्री, फॉलो करें ये आसान टिप्स

Next Post

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Pizza-Pasta Sauce
खाना-खजाना

घर पर बनाएं पिज्जा–पास्ता सॉस, देखें आसान रेसिपी

31/03/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

31/03/2026
फैशन/शैली

ऐसे रखे अपनी बाइक का ख्याल, लंबे समय तक देगी आपका साथ

31/03/2026
amla
फैशन/शैली

डायबिटीज में रामबाण है आवले का सेवन

31/03/2026
PCS-2024
धर्म

PCS-2024: यूपी की परीक्षा प्रणाली बनी राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक

30/03/2026
Next Post
hair

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Raid

सर पान मसाला के प्रतिष्ठानों पर छापा, जब्त किये गये अहम दस्तावेज

26/05/2022
Teacher suspended for opposing 'Vande Mataram'

‘वंदे मातरम’ का टीचर ने किया विरोध, हुए सस्पेंड

13/11/2025
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर और नवरात्रि की शुभकामना दी

09/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version